Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

एपल ने फेसटाइम ऐप से बग हटाया, इसका पता लगाने वाले 14 साल के छात्र को इनाम देगी

0
200

कैलिफॉर्निया. एपल ने फेसटाइम ऐप में आए बग को हटा दिया है। इसका पता लगाने वाले 14 साल के छात्र ग्रांट थॉम्पसन को एपल कैश रिवॉर्ड भी देगी। यह रकम कितनी होगी, इस बारे में पता नहीं चल पाया है। फेसटाइम में बग आने का खुलासा पिछले महीने हुआ था। सबसे पहले थॉम्पसन ने ही इसके बारे में बताया था।

ग्रांट थॉम्पसन।

  1. फेसटाइम इस्तेमाल करने वाले आईफोन यूजर की आवाज बिना कॉल रिसीव किए ही कॉल करने वाले तक पहुंच रही थी। ग्रुप कॉलिंग में यह दिक्कत आई थी। आईफोन से आईफोन और आईफोन से मैक पर कॉल करने पर भी ऐसा हो रहा था। एक यूजर ने ट्विटर पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया था।

  2. एपल ने अब फेसटाइम सॉफ्टवेयर का आईओएस 12.1.4 वर्जन रिलीज किया है। इसमें बग की दिक्कत नहीं होने का दावा किया गया है। आईफोन यूजर इसे अपडेट कर सकते हैं।

  3. एपल का कहना है कि जिन यूजर ने सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं किया है, उनकी सुरक्षा के लिए फेसटाइम ऐप के साथ ही सर्वर को भी अपडेट किया है। इससे फेसटाइम का लाइव फोटो फीचर ब्लॉक हो जाएगा।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      फेसटाइम में बग की जानकारी देने वाले ग्रांट थॉम्पसन अपनी मां के साथ।