Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

एनएचएम के 1300 कर्मचारी और बर्खास्त, अब तक 4000 पर कार्रवाई

0
218

राजधानी हरियाणा.प्रदेश में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी 12 दिन से हड़ताल पर हैं। अब नोटिस समय पूरा होने के साथ इन्हें बर्खास्त किया जा रहा है।

1300 कर्मचारियों का नोटिस पीरियड शनिवार को खत्म हो गया। अब तक करीब 4 हजार कर्मचारी बर्खास्त किए गए हैं। उधर, जिला मुख्यालयों पर दो-दो कर्मचारियों ने 48 घंटे का अनशन शुरू कर दिया है। साथ ही कर्मचारियों का धरना भी दिन-रात का हो गया है। एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रेहान राजा का कहना है कि हड़ताल 18 फरवरी तक पहले से प्रस्तावित है। सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि एनएचएम कर्मचारी रेगुलराइजेशन और सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कह चुके हैं कि एनएचएम एक केंद्र का प्रोजेक्ट है। इसलिए इन कर्मचारियों को नियमित नहीं किया सकता। इनके सेवा नियम बना दिए गए हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

1300 employees of NHM dismissed