चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री । पंचकूला, शनिवार को कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी उपिंदर अहलूवालिया की जनसभाओं में ग्रामीणों का भारी जन सैलाब देखा गया। नग्गल खुर्द से लेकर मोगीनंद, जयसिंहपुरा और भानु तक उत्साही ग्रामीणों का उपिंदर का पूरे दिल से स्वागत करने के लिए अच्छा ख़ासा मजूम देखा गया। किशनगढ़, मनकिंया, बिल्ला और जसवंतगढ़ में यही मंजऱ थी, जहाँ ग्रामीणों की भीड़ में ज्यादातर महिलाएँ शामिल थीं।इस ठंड में भी ग्रामीणों का आने के लिए आभार व्यक्त करते हुए उपिंदर ने उन्हें उनके क्षेत्र के विकास के लिए आश्वस्त किया।यह आपका प्यार और स्नेह है जो हमें आपकी बेहतरी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है। मेरे पिछले मेयर कार्यकाल के दौरान, मेरा प्रमुख लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं को विकसित करने का था और अगर हमें आपके प्यार और समर्थन के कारण आपकी सेवा करने का फिर से मौका मिलता है तो आपकी बेहतरी के लिए काम करना मेरी फिर से सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।जनसभाओं के दौरान उपिंदर के साथ हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंदर मोहन ने ग्रामीणों को बीजेपी को किसानों को सडक़ों पर धकेलने के लिए सबक सिखाने का अनुरोध किया ।उहोड्डने कहा कि पंचकूला नगर निगम चुनाव में आपके पास बीजेपी की आम आदमी के खिलाफ दमनकारी नीतियों के लिए कांग्रेस को जीता कर सबक सिखाने का अच्छा मौका है ।ड्ढस मौके पर कालका से कांग्रेस के मौजूदा विधायक प्रदीप चौधरी और वार्ड नंबर 19 से कांग्रेसी उम्मीदवार रितु कसाना मौजूद थे।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















