Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

उत्तरी पूर्वी दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ता भुवनेश सिंघल ने कोरोना पीड़ितों व उनके परिवार की मदद के लिए सेवा ही संगठन के तहत सेवा शिविर का आयोजन किया।

0
206

उत्तरी पूर्वी दिल्ली के भाजपा कार्यकर्ता भुवनेश सिंघल ने कोरोना पीड़ितों व उनके परिवार की मदद के लिए सेवा ही संगठन के तहत सेवा शिविर का आयोजन किया। शिविर में ऑक्सीजन गैस, भाप की मशीन, आयुर्वेदिक काढ़ा, मास्क, खाद्यय सामग्री के पैकेट व दूध के पैकेट आदि का निशुल्क वितरण 250 से अधिक परिवारों को किया गया। शिविर सोनिया विहार पांचवा पुस्ता स्थित जी-ब्लॉक सोम बाजार रोड़ पर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहन गोयल रहे। कोरोना पीड़ितों की शिविर लगाकर लगातार सेवा कर रहे भुवनेश सिंघल से बात करने पर उन्होने बताया कि इस सेवा कार्य की प्रेरणा उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, भाजपा नेता श्याम जाजू, क्षेत्र के सांसद श्री मनोज तिवारी, विधायक अजय महावर, जिलाध्यक्ष मोहन गोयल, विधायक मोहन सिंह बिष्ट,रोशन कंसल व अग्रवाल सम्मेलन के राश्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग से मिली है। वहीं सिंघल ने यह भी कहा कि इन्हीं प्रेरणामयी लोगों के मार्गदर्शन में हमारी टीम के नवीन तायल व प्रसिद्ध समाजसेवी नीरज गुप्ता आदि मिलकर ये सेवा कार्य विगत एक माह से कर रहे हैं।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप पधारे भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन गोयल ने जरूरतमंदों को ऑक्सिजन गैस के सिलेंडर भेंट किये व भाप की मशीनें, आयुर्वेदिक काढ़ा, मास्क, खाद्यय सामग्री के पैकेट व दूध के पैकेट आदि सामान भेंट किया। उन्होने कहा कि मेरे जिले के कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता भुवनेश सिंघल के नेतृतव में भाजपा उत्तरी-पूर्वी जिले द्वारा आज यहां कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए सेवा शिविर लगाया है जिसमें भुवनेश सिंघल व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर ऑक्सीजन गैस, भाप की मशीनें, आयुर्वेदिक काढ़ा, मास्क, खाद्यय पैकेट व दूध का निशुल्क वितरण किया है ताकि इस महामारी में जरूरतमंदो तक मदद पहुंचाई जा सके। उन्होनें यह भी कहा कि भुवनेश सिंघल पिछले कई दिनों से अपने कार्यालय से लगातार ये सेवा दे रहे हैं और शिविर लगाकर भी ये सेवाएं दे रहे हैं। मैं भाजपा के ऐसे समर्पित कार्यकर्ता भुवनेश सिंघल को शुभकामनाएं देता हूं कि वो ऐसे की समाज की सेवा कर समाज को प्रेरणा देने का कार्य करते रहें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष विक्रम सिंह, युवा अध्यक्ष धर्मेंन्द्र गिरी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह व सचिन मावी, डॉ. अनिल गुप्ता, ठाकुर बॉबी सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज सिंघल तथा भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।