Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

इस महामारी में पेट्रोल के दाम बढ़ाना अत्याचार से कम नहीं -आप

0
350

कोरोना महामारी के इस दौर में आम जनता जहा दो वक़्त की रोटी के लिए मोहताज हो रही है वही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रोजाना हो रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते आज प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 88.55 रुपये प्रति लीटर हो गयी है वही प्रदेश में डीजल 82.28 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जो लॉकडाउन और आर्थिक मंदी के दौर में आम जनता पर किसी बोझ से कम नही है। बीते दस दिनों की बात करे तो सात दिन ऐसे थे जब पेट्रोल डीजल की कीमतों में इज़ाफ़ा दर्ज किया गया है।

आप संयोजक प्रेम गर्ग का कहना हैं कि एक तो कोरोना की वजह से आम आदमी पर पहले ही बोझ पड़ रहा हैं और अब पेट्रोल के दाम बढ़ाकर जनता पर और बोझ डाला जा रहा हैं ।

आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग सरकार से अनुरोध करते है की कोरोना महामारी के दौरान लोगो पर ज्यादा बोझ न पड़े, इसके लिए सरकार उचित कदम उठाए ताकि आम जनता को महामारी के इस दौर में थोड़ी राहत मिल सके।