Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आम आदमी पार्टी नगर निगम का चुनाव सभी सीटों पर लड़ेगी: सुरेंद्र राठी

0
152

आम आदमी पार्टी नगर निगम का चुनाव सभी सीटों पर लड़ेगी: सुरेंद्र राठी
चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री।

पंचकूला, आम आदमी पार्टी अगला पंचकूला नगर निगम का चुनाव पूरे जोर-शोर के साथ लड़ेगी और सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि उसके लिए पार्टी अभी से तैयारी करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस चुनाव में अपना बहुत अच्छा प्रदर्शन भी करेगी। यह जानकारी आज यहां आप के जिला प्रधान सुरेंद्र राठी ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता जिले भर में नए वोट बनवाने का काम भी पूरे जोर-शोर के साथ करेंगे तथा इसमें जिन जिन लोगों को वोट बनवाने में दिक्कत आ रही है उनकी सहायता करेंगे। इसके अलावा पार्टी क्षेत्र से जो लोग जा चुके हैं अथवा जिनका निधन हो चुका है उनके मतदाता सूची से नाम भी कटवाने का काम करेंगे ताकि ऐसे मतों का दुरुपयोग ना हो सके। सुरेंद्र राठी ने आगे कहा कि पार्टी का नर सेवा नारायण सेवा कार्यक्रम खूब जोर शोर से चल रहा है। इस सेवा के तहत लगभग गांव और शहर में 200 के गरीब ऑक्सीजन जांच केंद्र खोले गए हैं।जहां पर लोगों का ऑक्सीजन लेवल मुफ्त में चेक किया जाता है। तथा इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। पार्टी इन दिनों गांव में और विभिन्न सेक्टरों में लोगों को पार्टी की नीतियां तथा दिल्ली में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी देकर उन्हें अपने साथ जोडऩे का भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य भाजपा व कांग्रेस का विकल्प बनना है और वह अपने इस लक्ष्य को हासिल करके रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी के बलजीत सिंह बल्ली, ईश्वर सिंह, नसीब सिंह, जगमोहन बिट्टू, शंकर सागर, मनीष बडोला, असलम राणा, प्रवीण देवराज, हरीशेंदर मोहन आदि नेता उपस्थित थे