Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आज नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर एवं गायत्री मानस चेतना केंद्र सारंगपुर चंडीगढ़ से जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन की ओर से अपने लगाए हुए पौधों के देखरेख की अभियान की शुरुआत की गई।

0
307

आज नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर एवं गायत्री मानस चेतना केंद्र सारंगपुर चंडीगढ़ से जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन की ओर से अपने लगाए हुए पौधों के देखरेख की अभियान की शुरुआत की गई। इस कार्य में आज फाउंडेशन के अलावा गायत्री परिवार चंडीगढ़ एवं अखिल विश्व पूर्वांचल परिवार के सदस्य सहभागी बने। संस्था के संस्थापक प्रभुनाथ शाही ने बताया की मानसून सीजन में जिस जोर-शोर के साथ हम सभी ने अपने अपने क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के पौधों को लगाया है उसकी देखरेख के लिए अब अवश्य में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए और पौधा लगाने के साथ-साथ यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम लगाए हुए पौधों की उचित देखभाल के बाद उसे एक पेड़ के रूप में विकसित होने में सहयोग करें जो हमारे पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम है। शाही ने बताया एक फाउंडेशन के द्वारा गर्मियों में भी पौधा बचाओ अभियान चलाया गया था वैसे ही अब आने वाले सर्दियों के मौसम में पौधों की समुचित देखभाल एवं बचाव के लिए पर्यावरण प्रेमियों को जागरूक किया जाएगा और संस्था द्वारा जहां पर भी पौधे लगाए गए हैं उसकी उचित देखभाल की जिम्मेदारी निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जाएगा। आज इस पुनीत कार्य के शुरुआत में सहयोग के लिए शाही ने गायत्री परिवार चंडीगढ़ के मुख्य ट्रस्टी श्री उमाशंकर शर्मा जी और पूर्वांचल परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री यशपाल तिवारी जी का हृदय से धन्यवाद करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों का सादर धन्यवाद किए। उपस्थित सभी सदस्यों ने जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।