Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आंध्र में 8 की मौत, ओडिशा में 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया

0
351

विशाखापट्टनम.बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान आज सुबह करीब पांच बजे ओडिशा में गंजाम जिले के गोपालपुर के तट से टकराकर आगे बढ़ गया। पूर्वी तटों के करीब रहने वाले 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। आंध्र के श्रीकाकुलम और विजयनगरम में तूफान के चलते 8 लोगों की मौत हो गई।

ओडिशा के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश हुई। संचार व्यवस्था, सड़कोंऔर घरों को नुकसान पहुंचा है। गंगाम, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, गजपति केंद्रापाड़ा, भद्रक और बालासोर में तूफान का सबसे ज्यादा असर देखा गया। यहां मूसलाधार बारिश हुई। यहां अगले कुछ घंटों में 165 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। उधर, आंध्र के श्रीकाकुलम और विजयनगर में तूफान का ज्यादा असर देखा गया। यहां पेड़ उखड़ गए और कई जगहों पर सड़कें बाधित हो गईं। जानमाल का नुकसान हुआ। प्रभावित इलाकों में तुरंत मदद के लिएएनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं।

तितली कोअति गंभीर चक्रवाती तूफान की श्रेणी में रखा गया। भारी बारिश के चेतावनी के बाद ओडिशा सरकार ने पांच तटीय जिलों के निचले इलाके पहले ही खाली करा लिए।

श्रीकाकुलम में तूफान से आई तेज बारिश

यह तूफान280 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में उठा था।इसके असर से 12 अक्टूबर तक पूरे ओडिशा में भारी बारिश की आशंका जताई गई।

Fishermen

ओडिशा के तूफानप्रभावित जिलोंसे गुजरने वाली ट्रेनें या तो रद्द कर दी गई हैं या फिर उनका रूट बदल दिया गया है।

Train Cancel

  1. मौसम विभाग ने बुधवार को चेतावनी जारी की थी किगुरुवार को ओडिशा के गोपालपुर, आंध्र के कलिंगापट्टनम में आंधी-तूफान की आशंका है। तितली का असर पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

  2. ओडिशा के मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद ने बताया कि तटीय क्षेत्र के पांच जिलों गंजम, पुरी, खुर्दा, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर में निचलेइलाके खाली कराए हैं। गजपति, नयागढ़, कटक, जयपुर, भद्रक, बालासोर, कंधमाल, बौध और ढेकानाल में तेज हवाएं चल रही हैं। कुछ जगहों पर जोरदार बारिश भी हो रही है।

  3. ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट भेजा है। इस दौरान सभी अफसरों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। राज्य में 11 और 12 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। उधर, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में दक्षिण-पूर्वीमानसून भी सक्रिय हो गया है।

  4. अरब सागर मेंलुबान तूफान का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि केरल, कर्नाटक और लक्षदीप के तटीय इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      Cyclone Storm ‘Titli’ to hit NC AP on Oct 11, alert in odhisha
      चक्रवात ओडिशा तट से 280 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में उठा।
      रेत से कलाकृतियां बनाने के लिए मशहूर सुदर्शन पटनायक ने तूफान से पहले लोगों से न डरने की अपील की।
      तूफान की चेतावनी के बाद ही सरकार ने राहत कैम्पों में लोगों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कर लिए थे।
      पेड़ गिरने से कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है।
      बुधवार देर रात तक करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
      तेज हवाओं की वजह से उड़ीसा के तटवर्ती इलाकों में कई झोपड़ियां और कच्चे मकान उजड़ गए।