Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें

0
177

FULL SCORECARD पर क्लिक करें।

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया के लिए एरोन फिंच और मार्क्स हैरिस ने पारी की शुरुआत की। हैरिस का यह पहला टेस्ट है। भारत की ओर से इशांत शर्मा ने गेंदबाजी की कमान संभाली। उन्होंने अपनी तीसरी ही गेंद पर फिंच को क्लीन बोल्ड कर दिया। इशांत ने इस ओवर में एक भी रन नहीं दिया।

हेजलवुड का शिकार बने शमी
पहले दिन भारत ने 87.5 ओवर में नौ विकेट पर 250 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा आखिरी विकेट के तौर पर रन आउट हुए थे। उनके आउट होने के साथ ही अंपायर्स ने स्टम्पंस का ऐलान कर दिया था। दूसरे दिन हेजलवुड अपने ओवर की आखिरी गेंद फेंकने आए और शमी को कप्तान और विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच करा दिया। शमी अपने कल के स्कोर छह में बिना कोई रन जोड़े पवेलियन लौटे।

पुजारा का 89 रन के बाद 188.88 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए

पहले दिन चेतेश्वर पुजारा ने 123 रन की पारी खेली। उन्होंने इसके लिए 246 गेंदें खेलीं। पुजारा ने 89 रन बनाने के लिए 228 गेंदें खेलीं। इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए। वहीं, आखिरी 34 रन बनाने के लिए उन्होंने सिर्फ 18 गेंदें खेलीं और दो चौके और दो छक्के भी लगाए। वे दिन की आखिरी गेंद पर रन आउट हुए।

टीमें इस प्रकार हैंः
भारत : विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया : टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), एरोन फिंच, मार्क्स हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रैविस हेड, मिशेल स्टॉर्क, पैट कमिंस, नॉथन लियान, जोश हेजलवुड।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरोन फिंच पारी की तीसरी ही गेंद पर बोल्ड हो गए।
एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड पर भारत ने अब तक सिर्फ एक टेस्ट जीता है।
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने कोच रवि शास्त्री के साथ पिच और मैदान का मुआयना किया।