Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अब अंतिम पांच दिन में भाजपा हर घंटे कमजोर होती नजर आएगी: कमलनाथ

0
316

भोपाल (संजय दुबे).संघ विवाद और वीडियो वॉर में भाजपा के आरोपों में घिरे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है कि चुनाव के अंतिम पांच दिन में भाजपा हर दिन कमजोर होती नजर आएगी। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने भाजपा के सभी बड़े आरोपों का बेबाकी से जवाब दिया।

  • सवाल : ऐसा कहा जाता है कि चुनाव के अंतिम क्षणों में कांग्रेस सेल्फ गोल करने लगती है?
  • कमलनाथ :इस बार ऐसा नहीं होगा। कांग्रेस आपको आखिरी दिन, आखिरी घंटे तक मैदान में नजर आएगी। जबकि भाजपा मतदान के दिन तक हर घंटे कमजोरी होती दिखाई देगी।
  • सवाल : आप प्रदेश में निरंतर भ्रष्टाचार और घोटाले उजागर कर रहे हैं। सरकार बनने पर इनसे कैसे निपटेंगे?
  • कमलनाथ : सरकार बनने पर हम भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच के लिए जनआयोग बनाएंगे, जिनकी जांच करवाएंगे और दोषियों को सजा दिलवाएंगे।
  • सवाल :भाजपा का कहना है कि कांग्रेस का कर्जमाफी का वादा पंजाब, महाराष्ट्र में फेल हुआ? सच्चाई क्या है?
  • कमलनाथ :हमने कर्जमाफी का वचन लिया है और उसे पूरा करेंगे। भाजपा कर्नाटक व पंजाब के झूठे उदाहरण दे रही है। सच्चाई यह है कि दोनों राज्यों में किसानों के कर्जमाफ किए जा रहे हैं। वहीं, भाजपाई राज्यों में किसान परेशान हैं। महाराष्ट्र में किसान आंदोलन चल रहा है। उप्र-दिल्ली की सीमा पर हुआ आंदोलन लोग भूले नहीं हैं।
  • सवाल : मप्र में बीते दस साल में कई इन्वेस्टर्स समिट हुईं, क्या कांग्रेस की सरकार में भी ऐसे आयोजन होंगे?
  • कमलनाथ :नहीं। हम ऐसा वातावरण बनाएंगे, जिससे निवेश का माहौल बने। बेरोजगारों को रोजगार मिले। रोजगार देने वाले उद्योगों को हम 25 फीसदी अनुदान देंगे। यदि कोई उद्योग हमारे युवा को 40 हजार रुपए वेतन देगा तो उस कंपनी को 10 हजार रुपए की राशि का अनुदान सरकार देगी। अनुदान की यह राशि हमारे नौजवान का स्किल डेवलप होने तक दी जाती रहेगी।
  • सवाल : भाजपा सरकार की संबल योजना का आपके पास क्या तोड़ है?
  • कमलनाथ :यह चुनावी योजना है। जनता इसकी हकीकत जान चुकी है। हमने तो वचन पत्र में वादा किया है कि 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली देंगे। आवासहीन परिवारों के लिए 450 वर्गफीट का भूखंड और 2.50 लाख रुपए की राशि भवन निर्माण के लिए देंगे।
  • सवाल : भाजपा कह रही है कि कांग्रेस के पास सेनापति नहीं है?
  • कमलनाथ : कांग्रेस में नेता का चुनाव विधायक करते हैं, जिस पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान का होता है। पहले जो लोग हम पर आरोप लगा रहे हैं वे बता दें कि उत्तरप्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में उनका मुख्यमंत्री का चेहरा कौन था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

कमलनाथ (फाइल)