Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अफेयर हुआ, धूमधाम से सगाई भी की लेकिन 7 फेरे तक पहुंचते-पहुंचते टूट गया इन 5 जोड़ियों का रिश्ता, एक तो अबतक है अनमैरिड

0
170

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते बनते-बिगड़ते रहते है। कई ऐसे सेलेब्स भी है जो लंबे समय तक रिलेशन में रहे लेकिन बाद में अलग हो गए। वहीं, कुछ तो ऐसे भी हैं जिन्होंने सगाई भी की लेकिन 7 फेरे तक पहुंचते-पहुंचते रिश्ता टूट गया। वेलेंटाइन वीक के दौरान हम आपको ऐसे ही कुछ जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की 2002 में सगाई हुई थी। इस वक्त करिश्मा स्टार बन चुकी थी और अभिषेक इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे। लेकिन शादी होने के पहले ही दोनों का रिश्ता टूट गया। खबरों की मानें तो इस ब्रेकअप के पीछे करिश्मा की मां बबीता थी। बच्चन परिवार नहीं चाहता था कि करिश्मा शादी के बाद फिल्मों में काम करें और बबीता ये बात मानने को तैयार नहीं थी।

– फिल्मों में आने से पहले ही विवेक ओबेरॉय ने गर्लफ्रेंड गुरप्रीत गिल से सगाई की थी। सगाई के कुछ वक्त बाद आपसी रिश्ते बिगड़ने लगे और शादी होने से पहले ही दोनों अलग हो गए। बता दें कि दोनों की मुलाकात एक चैट शो के दौरान हुई थी।

– रियलिटी शो बिग बॉस में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की मुलाकात हुई। बिग बॉस के घर में ही दोनों में अफेयर भी शुरू हुआ। घर से बाहर आने के बाद दोनों ने विदेश में हॉलिडे भी एन्जॉय किया। उपेन ने एक डांस रियलिटी शो में करिश्मा को प्रपोज किया और सगाई की। यहां तक तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा लेकिन फिर आपस में झगड़े शुरू होने लगे। झगड़ों से परेशान होकर दोनों ने अपना-अपना रास्ता अलग कर लिया।

– शिल्पा शिंदे ने एक्टर रोमित राज के साथ सगाई की। इतना ही नहीं दोनों की फैमिली ने शादी के कार्ड छपवा लिए। शादी की तैयारियां तक शुरू हो चुकी थी, लेकिन सात फेरे लेने से कुछ समय पहले दोनों के बीच झगड़े इतने बढ़ गए कि शिल्पा ने शादी करने से मना कर दिया। एक इंटरव्यू में शिल्पा ने बताया था – 'रोमिल एक गलत इंसान था इसी वजह से उसके साथ रिश्ता खत्म कर दिया'।

साजिद खान और गौहर खान के बीच भी अफेयर रहा है। लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं। दोनों ने सगाई भी की थी। एक इंटरव्यू में साजिद ने खुलासा किया था- 'हां मैंने 2003 में किसी से सगाई की थी। मैंने किसी को धोखा नहीं दिया था फिर भी ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका। शायद वो मुझसे बोर हो गई थी। हालांकि, साजिद ने इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Celebs Never Married After Engagement, Abhishek Bachchan , Karishma Kapoor , Shilpa Shinde