Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अगले साल 18 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होगा टूर्नामेंट, भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से

0
178

खेल डेस्क. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2020 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। 21 फरवरी से 8 मार्च तक महिलावर्ल्ड कप होगा। इसके बाद 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप होगा। भारतीय महिला टीम 21 मार्च कोमेजबान ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। वहीं, पुरुष टीम का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से 21 अक्टूबर को होगा।

ऑस्ट्रेलिया पहला ऐसा मेजबान देश बनेगा जो एक ही साल में महिला और पुरुष टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। दोनों टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया के आठ शहरों के 13 मैदानों में खेले जाएंगे। वहीं, सिर्फ पुरुषों के मुकाबलों की बात करें तोयह 7 शहरों के सात मैदानों पर होंगे। भारतीय टीम की नजर 13 साल बाद टूर्नामेंट जीतने पर होगी। 2007 में उसने पिछली बार वर्ल्ड कप जीता था। फिलहाल वेस्टइंडीज की टीम चैम्पियन है। उसने 2016 में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

आईसीसी

24 अक्टूबर से होंगे सुपर-12 मुकाबले
18 अक्टूबर से पुरुषों के क्वालिफाइंग राउंड खेले जाएंगे। इसमें श्रीलंका और बाग्लादेश के अलावा छह अन्य टीमें भी होंगी। इनमें से चार टीमें ही सुपर-12 दौर में जा सकेंगी। सुपर-12 के मुकाबले 24 अक्टूबर से होंगे। सेमीफाइनल मुकाबले 11 और 12 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 15 नवंबर को होगा।

श्रीलंका और बांग्लादेश को खेलने होंगे फर्स्ट राउंड मैच

  • ग्रुप ए: श्रीलंका और तीन अन्य टीमें
  • ग्रुप बी: बांग्लादेश और तीन अन्य टीमें

भारतीय पुरुष टीम सुपर-12 में इंग्लैंड के साथ ग्रुप-2 में

ग्रुप-1 ग्रुप-2
पाकिस्तान भारत
ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड
वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका
न्यूजीलैंड अफगानिस्तान
फर्स्ट राउंड ग्रुप ए टीम-1 फर्स्ट राउंड ग्रुप बी टीम-1
फर्स्ट राउंड ग्रुप बी टीम-2 फर्स्ट राउंड ग्रुप ए टीम-2

भारत (पुरुष टीम) का शेड्यूल

तारीख किसके खिलाफ मैदान समय (भारतीय समयानुसार)
24 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका पर्थ शाम 4:30 बजे
29 अक्टूबर फर्स्ट राउंड ग्रुप ए टीम-2 मेलबर्न दोपहर 1:30 बजे
1 नवंबर इंग्लैंड मेलबर्न दोपहर 1:30 बजे
5 नवंबर फर्स्ट राउंड ग्रुप बी टीम-1 एडिलेड दोपहर 2:00 बजे
8 नवंबर अफगानिस्तान सिडनी दोपहर 1:30 बजे

भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप-ए में

ग्रुप ए ग्रुप बी
ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड
न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज
भारत दक्षिण अफ्रीका
श्रीलंका पाकिस्तान
क्वालिफायर-1 क्वालिफायर-2

महिला टीम का शेड्यूल

तारीख किसके खिलाफ मैदान समय (भारतीय समयानुसार)
21 फरवरी ऑस्ट्रेलिया सिडनी दोपहर 1:30 बजे
24 फरवरी क्वालिफायर-1 पर्थ शाम 4:30 बजे
27 फरवरी न्यूजीलैंड मेलबर्न सुबह 8:30 बजे
29 फरवरी श्रीलंका मेलबर्न सुबह 8:30 बजे

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

भारतीय टीम इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप-बी में है।
वेस्टइंडीज की टीम ने पिछली बार वर्ल्ड कप जीता था।
भारतीय टीम एकमात्र वर्ल्ड कप 2007 में जीती थी।