Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पार्षद बनने के बाद मिलने वाले सारे वेतन को वार्डवासियों की सेवा के लिए खर्च करूंगा : सुरिंदर शर्मा

0
232

चण्डीगढ़ नगर निगम चुनाव : समाजसेवी सुरिंदर शर्मा वार्ड नं. 12 से निर्दलीय ताल ठोंकेंगे
पार्षद बनने के बाद मिलने वाले सारे वेतन को वार्डवासियों की सेवा के लिए खर्च करूंगा : सुरिंदर शर्मा

चण्डीगढ़ : से.15 की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा ने चण्डीगढ़ नगर निगम चुनाव में वार्ड नं. 12 ( से. 15,16,17 व 24 ) से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। आज प्रोफेसर एचएस जगदेव ने से.15 व 16 के निवासियों, जिनमें चिकित्सक, वकील, बैंकर्स व अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य लोग शामिल थे, की एक बैठक बुलाई जिसमें सुरिंदर शर्मा को जिताने की अपील की गई। यहां मौजूद सभी लोगों ने सुरिंदर शर्मा को जिताने के लिए पूरा समर्थन व सहयोग देने का आश्वासन दिया
क्षेत्र के जाने माने समंजसेवी सुरिंदर शर्मा, जो शहर की आरडब्ल्यूए’ज़ की प्रतिनिधि संस्था क्राफेड (चण्डीगढ़  रेजिडेंट्स एसोसिएशंस वेलफेयर फेडरेशन ) के वाईस चेयरमैन भी हैं, ने इस अवसर पर कहा कि कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से सेक्टर 15 की दिन-रात सेवा कर रहें हैं और अब आप मुझे और बल दीजिए ताकि मैं पूरे वार्ड 12 की सेवा कर सकूं। उन्होंने वायदा किया कि पार्षद बनने के बाद उन्हें जितना भी वेतन मिलेगा, वो सारा का सारा जनता की सेवा के लिए खर्च करेंगे।