Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भगवान बाल्मीकि जयंती दिवस के अवसर पर भाजपा ने किया लंगर का आयोजन हजारों ने ग्रहण किया भोजन

0
167

भगवान बाल्मीकि जयंती दिवस के अवसर पर भाजपा ने किया लंगर का आयोजन हजारों ने ग्रहण किया भोजन

चंड़ीगढ़ 20 अक्टूबर ।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे भगवान बाल्मीकि जयंती सप्ताह के अंतर्गत आज भगवान बाल्मीकि जयंती दिवस के अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ द्वारा भगवान बाल्मीकि मंदिर सेक्टर 24 में विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें चंडीगढ़ नगर निगम के लिए चुनाव प्रभारी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावडे व सह प्रभारी राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी ने विशेष रूप से हाजरी लगाई व लंगर सेवा की ।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस अवसर पर लंगर में उनके साथ है प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, महामंत्री रामवीर भट्टी , प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन , नरेश अरोड़ा, सचिव डॉ हुकम चन्द, देवी सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय राणा, उपाध्यक्ष अं जिलाध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, राजिन्दर। शर्मा, डॉ नरेश पांचाल, सतेंदर सिंह , मन्नू भसीन सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए तथा लंगर सेवा की।
इस अवसर पर चुनाव प्रभारी विनोद तावडे ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद को धन्यवाद दिया तथा आमजन को भगवान बाल्मीकि जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विनोद तावड़े ने कहा कि भगवान बाल्मीकि की जीवनी से हम बहुत कुछ ग्रहण कर सकते हैं । उनके द्वारा रचित रामायण ग्रन्थ दुनिया का महानतम काव्य ग्रंथ है जिससे जीवन जीने की राह मिलती है। रामायण के प्रत्येक पात्र से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। रामायण की शिक्षाओं को ग्रहण कर हम अपने जीवन को मर्यादा के साथ जी सकते हैं।
सह प्रभारी सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने भी कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी तथा भगवान वाल्मीकि के प्रति अपनी आस्था के पुष्प अर्पित किये।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मुख्य अतिथियो का स्वागत किया । सभी ने मिलकर लंगर सेवा की व पंगत में बैठ कर प्रशाद ग्रहण किया।
अरुण सूद ने भगवान बाल्मीकि जयंती सप्ताह के आयोजन के बारे में बताया तथा कहा कि भगवान राम को दशरथ पुत्र राम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का रूप देने वाले भगवान वाल्मीकि की जयंती पर पूरे सप्ताह कार्यक्रम करवा कर हम उनके चरणों में अपनी श्रद्धांजलि प्रस्तुत कर रहे हैं । आज भगवान वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा विशाल लंगर का आयोजन किया गया है जिसमे हजारो लोगों ने प्रशाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी भगवान बाल्मीकि जयंती को उत्सव के रूप में मना रही हैं।
लंगर सेवा में सुबह चाय पकौड़े व दोपहर को भोजन दिया गया जो देर शाम तक चला।