Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि सभी विश्वविदयालय व शिक्षण संस्थाएॅं राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020  को चरणबध तरीके से लागु करने के लिए शेड्यूल तैयार करें ।

0
215

चण्डीगढ़ 20 अक्तूबर –  –  हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि सभी विश्वविदयालय व शिक्षण संस्थाएॅं राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020  को चरणबध तरीके से लागु करने के लिए शेड्यूल तैयार करें ।  श्री दत्तात्रेय बुधवार को हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के चेयरमैन श्री बी0के0 कुठियाला से बात कर रहे थे।
उन्होनें कहा कि हरियाणा सरकार का राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 को प्रदेश में 2025 तक पूरी तरह लागु करने का लक्ष्य है । इसी अनुरूप सभी विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थाएं कार्य करें ।उन्होंनें कहा कि गत दिनों उन्हें प्रदेश के कई विश्वविदयालयों में दौरा किया है । सभी तरह की सुविधाएॅं व गतिविधियों को देखा है। उन्होनें प्रदेश के विश्वविदयालयों में टीचिंग व नानॅ टिचिंग स्टाफ की नियुक्तियों के लिए तीव्रता से काम करने के लिए कहा है ताकि चालु सत्र में विदयार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । श्री बी0के0 कुठियाला ने राज्यपाल श्री दत्तात्रेय को आश्वस्त किया कि नजदीक भविष्य में शीघ्र ही विश्वविदयालयो में जरूरी नियुक्तियाॅं की जाएंगी ।
कैप्शन-3 हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के चेयरमैन श्री बी0के0कुठियाला हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय को अपने द्वारा लिखित श्भारतीय जीवन दृष्टिश् पुस्तक भेंट करते हुए।