चण्डीगढ़ 19 अक्तूबर – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि व शान्ति की कामना की है।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने धार्मिक ग्रंथ रामायण की रचना कर भारतीय संस्कृति की आधारशीला रखी। आज देश में वही समृद्ध संस्कृति प्रफुल्लित है। महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि यानि प्रथम कवि भी कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण में समानता, समरसता और सद्भाव का संदेश दिया है। वर्तमान में भी रामायण की प्रासंगिकता को देखते हुए हम सभी देश व समाज की मजबूती के लिए काम करें ताकि देश में समानता, सद्भाव व भाईचारा मजबूत हो और भारतवर्ष को विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त हो।
श्री दत्तात्रेय ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण में भगवान श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम व्यक्तित्व को दर्शाकर एक महाकाव्य की रचना की। आज भारतीय संस्कृति में उन्हीं मर्यादाओं और परम्पराओं का समावेश है। इसलिए भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में एक महान संस्कृति के रूप में देखा जाता है।
Home
Chandigarh Tricity हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















