Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

निगम आयुक्त ने बापूधाम की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया

0
336

निगम आयुक्त ने बापूधाम की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ नगर निगम की नवनियुक्त कमिश्नर आनंदिता मित्रा से सहकार भारती, चण्डीगढ़ के संगठन प्रमुख गोपाल अत्री व महामंत्री बलदीप सिंह ने मुलाकात कर अपने वार्ड नंबर 3 (बापूधाम) की समस्याओं के बारे में अवगत करते हुए बताया कि यहाँ साफ-सफाई ,सीवरेज, स्ट्रीट वेंडर, पार्किंग प्रॉब्लम व पार्कों के रखरखाव आदि को लेकर स्थानीय निवासी आये दिन परेशानी झेलने को मजबूर हैं। इस पर कमिश्नर ने उन्हें जल्द से जल्द समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।