विश्व फिजीयोथेरेपी दिवस के अवसर पर एसएपीटी इंडिया द्वारा चलाए गए राष्ट्रव्यापी जन जागरुकता अभियान के अंतर्गत टीम एसपीटी इंडिया को हरियाणा के माननीय शिक्षा मंत्री श्री कवंर पाल गुर्जर जी द्वारा उनके सामाजिक योगदान के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस मौके पर मंत्री जी ने एसोसिएशन के कार्य की जानकारी प्राप्त की व उनके द्वारा किए गए कई समाजिक कार्य व करोना के समय में एसोसिएशन द्वारा किए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए सराहना की। साथ ही एसएपीटी इंडिया के कार्य को ऐतिहासिक बताया व राष्ट्र निर्माण में मील का पत्थर बताया। इस मौके पर एसएपीटी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध उनियाल जी ने माननीय मंत्री जी का उनके सानिध्य व मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया व एसोसिएशन का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर एसएपीटी इंडिया के कई राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद थे।
Home
Chandigarh Tricity विश्व फिजीयोथेरेपी दिवस के अवसर पर एसएपीटी इंडिया द्वारा चलाए गए राष्ट्रव्यापी...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020






















