Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चंद्रमोहन ने कहा कि यह देश के लोगों का दुर्भाग्य है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी  पर विश्वास करके सत्ता सौंपी

0
220

पंचकूला 3 sep हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चंद्रमोहन ने कहा कि यह देश के लोगों का दुर्भाग्य है कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी  पर विश्वास करके सत्ता सौंपी और आज इसका परिणाम के गरीबो , मजदूरों और आम आदमी को महंगाई रुपी राक्षस का सामना करते हुए खून के आंसू पीकर जीवन यापन करने पर विवश होना पड़ रहा है।                           ‌                चन्द्र मोहन ने कहा कि आज घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 25 रुपए प्रति सिलेंडर की भाजपा सरकार के लिए गरीब कोई मायने नहीं रखते हैं। पहले गैस सिलेंडर के दाम एक महीने बाद बढ़ते थे, लेकिन अब तो 15 दिन बाद ही बढ़ने लगे हैं। इससे पहले 17 अगस्त को गैस सिलेंडर के दामों में 25 रुपए प्रति गैस सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। भाजपा  ने देश के लोगों का जीना दुश्वार बना दिया है। देश के लोगों के साथ धोखा करके केन्द्र में  सरकार बनाई गई, जिसका खामियाजा आज देश के लोगों को पट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती हुई कीमतों के रूप में भुगतना पड़ रहा है‌।           ‌                           पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में नियमों और कानूनों का कोई मतलब ही नहीं रह गया है ‌। पहले  हर महीने की पहली तारीख को गैस के दाम बढ़ाने का ड्रामा किया जाता था , अब उस नियम को धता बताकर पहले 17 अगस्त को 25 रुपए प्रति गैस सिलेंडर बढ़ाए गए । जबकि 1 जुलाई को भी 25 रुपए प्रति गैस सिलेंडर बढ़ाए गए थे। उन्होंने कहा कि                                62दिन में गैस सिलेंडर के 75 रुपए बढाए गए हैं और पिछले एक साल में अब तक 190 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की जा चुकी है। इस सरकार ने गृहनियों का बजट बिगाड़ कर रख दिया है ‌। इसके साथ ही पट्रोल और डीजल के दाम भी सुरसा की तरह निरन्तर बढ़ रहे हैं।                            ‌               उन्होंने कहा कि यह देश के गरीब और मध्यम श्रेणी के लोगों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। भाजपा सरकार की अकर्मण्यता और असंवेदनहीनता तथा असफलताओं का ठीकरा  गरीब लोगों पर ही  फोड़ा जा रहा है।  केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही रसोई गैस, पट्रोल और डीजल के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है। अब गैस सिलेंडर के दाम बढ़ कर 888 रुपए 50 पैसे प्रति सिलेंडर पहुंच गए हैं। जबकि  व्यवसायिक सिलैंडर के दामों में भी  75 रुपए प्रति गैस सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है और अब यह सिलैंडर 1715 रुपए में मिलेगा। इसके परिणामस्वरूप गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर होता जा रहा
हेमन्त किगंर