Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

वैक्सीन लगवाओ, जीवन बचाओ- नवीन गुप्ता

0
271

वैक्सीन लगवाओ, जीवन बचाओ- नवीन गुप्ता

आज दिनाँक 30 अगस्त 2021 को गुरुग्राम के शिखोहपुर गाँव मे स्थिति, सिद्धार्थ तीर्थ में गुरुग्राम के प्रमुख समाज सेवी रविंदर जैन एडवोकेट व नवीन गुप्ता एडवोकेट ने गरीब लोगों के लिये वैक्सिनशन कैम्प का आयोजन किया।
नवीन गुप्ता ने बताया कि गुरुग्राम ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य रविन्द्र जैन जी ने गरीबो को वैक्सीन न लगने का मुद्दा बड़ी जोर शोर से ग्रीवेंस कमेटी में मुख्यमंत्री जी के समक्ष उठाया था। जिसमे मुख्यमंत्री  साहब ने सिविल सर्जन वीरेंदर यादव जी को यह आदेश दिया था कि रविन्द्र जैन जी जिन जिन जगहों पर गरीब व झुग्गी झोपीडियो के लिये वैक्सीन कैम्प लगवाना चाहते है वहाँ पर तुरन्त प्रभाव से कैम्प लगवाया जाये।
इस कड़ी में आज श्री श्याम परिवार फॉउंडेशन के सरंक्षक नवीन गुप्ता व रविन्द्र जैन ने 100 से ज्यादा लोगो को यह वैक्सीन लगवाई तथा  नवीन गुप्ता ने बताया कि मोदी जी की ये महीम काबिले तारीफ है और देश को इस संकट से बचाने के लिये सभी को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिये।
इसमें पुनीत अग्रवाल (प्रधान श्री श्याम परिवार) , गौरव मंगला सचिव रोटरी क्लब साउथ सिटी, महामंत्री रमेश जैन जी , संदीप जैन आदि मौजूद रहे व इस कैम्प को सफल बनाया