Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा महीने में एक दिन निगम पार्षदों के साथ करेंगे बैठक

0
183

निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा महीने में एक दिन निगम पार्षदों के साथ करेंगे बैठक
– आम जनता की शिकायतों को सुनने और उनके निवारण की दृष्टि से निगमायुक्त द्वारा लिया गया है निर्णय
– निर्धारित शैड्यूल के तहत प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में होगी बैठक

गुरूग्राम, 23 जून। आम जनता की शिकायतों को सुनने और उनके निवारण की दृष्टि से नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त मुकेश कुमार आहुजा प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को निगम पार्षदों से साथ मासिक बैठक करेंगे। यह बैठकें प्रति माह चौथे मंगलवार को निर्धारित शैड्यूल के तहत नगर निगम गुरूग्राम के सैक्टर-34 स्थित कार्यालय की तीसरी मंजिल पर स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएंगी।

इस बारे में आदेश जारी करते हुए निगमायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने बताया कि उन्होंने महसूस किया है कि नगर निगम गुरूग्राम में कामकाज में सुधार करने और गुरूग्राम के निवासियों को नगर निगम की नागरिक सेवाओं के बेहतर वितरण की सख्त आवश्यकता है। वार्ड पार्षद के पास जाने के अलावा, आम जनता के पास अपनी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए उपयुक्त मंच नहीं है। आम जनता की शिकायतों को सुनने और उनके निवारण के दृष्टिगत वार्ड पार्षद के साथ मासिक बैठक करना आवश्यक है।

प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को आयोजित होने वाली इस बैठक के शैड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए निगमायुक्त ने बताया कि इस दिन प्रात: 11 बजे से 12 बजे तक का समय जोन-1 क्षेत्र के निगम पार्षदों के लिए निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार, जोन-3 क्षेत्र के निगम पार्षदों के लिए 12:15 बजे से 1:15 बजे तक, जोन-2 क्षेत्र के निगम पार्षदों के लिए शाम 3 बजे से 4 बजे तक तथा जोन-4 क्षेत्र के निगम पार्षदों के लिए शाम 4:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संबंधित अतिरिक्त निगमायुक्त व संयुक्त आयुक्त उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही नगर निगम गुरूग्राम के चीफ इंजीनियर को भी बैठकों में उपस्थित रहेंगे।
0 0 0