Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

वृक्षारोपण कार्यक्रम व योगदिवस की सफलता सुनिश्चित करने हेतु भाजपा महासचिव ने किया जिलों में प्रवास चंडीगढ़ 18 जून ।

0
253

वृक्षारोपण कार्यक्रम व योगदिवस की सफलता सुनिश्चित करने हेतु भाजपा महासचिव ने किया जिलों में प्रवास
चंडीगढ़ 18 जून ।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में 23 जून से 6 जुलाई तक 10 दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए चंडीगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश महासचिव रामवीर भट्टी को कार्यक्रम इंचार्ज बनाया गया है। कार्यक्रम की सफलता के लिए रामवीर भट्टी ने जिलों का प्रवास करना शुरू कर दिया है । इस दौरान 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन बारे भी योजना बनाई गई ।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि रामवीर भट्टी ने प्रदेश सचिव हुकम चंद, और कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा के साथ जिला नंबर पांच व जिला नम्बर एक का प्रवास किया तथा वृक्षारोपण के कार्यक्रम सफल बनाने हेतु मंडल स्तर तक की टीमों के गठन बारे निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्रत्येक जिला, मंडल , बूथ स्तर तक अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए।
रामवीर भट्टी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगदिवस औऱ 27 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का भी बूथ स्तर तक प्रसारण सुनिश्चित करने की योजना बनाई है । उन्होंने कहा कि योग दिवस के कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण बूथ स्तर तक किया जाए । व लोग इन कार्यक्रमो का हिस्सा बने यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
इसके अलावा प्रदेश कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा ने पार्टी के अन्य कार्यक्रमों के बारे में भी संक्षिप्त रूप से सूचना दी
इन बैठकों में जिला नंबर पांच की बैठक खुड्डा अलीशेर में श्री हुकुम चंद जी के कार्यालय मे हुई। बैठक मे कल 21 जून को योग दिवस एवं वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई । बैठक में चंडीगढ़ प्रदेश के महासचिव रामबीर भट्टी जी, प्रदेश सचिव डॉ हुकुम चंद, दीपक मल्होत्रा, जिला नंबर पांच के प्रधान डॉ० नरेश पांचाल, उप प्रधान अश्विनी खोसला लक्की, जिला महासचिव दीपक उनियाल,अवतार सिंह ढिल्लों, गिरीश बिंजोला, सुखबीर चौहान , मंडल प्रधान गुरमीत सिंह, सोहन सिंह, गोपाल बैंजवाल, मंडल महासचिव सुदर्शन शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
जबकि जिला नंबर एक की बैठक जिलाध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा के निवास पर हुई जिसमें उक्त प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा जिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, महासचिव सन्नी पूरी , मनोज बजाज सहित जिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया ।