Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आम आदमी पार्टी पंचकूला ने किया समर्थन

0
290

पंचकूला। तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों ने शनिवार को पंचकूला जोरदार प्रदर्शन किया गया। किसानों के प्रदर्शन का समर्थन जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राठी आम आदमी पार्टी पंचकूला ने भी किया। किसानों ने पंचकूला विधायक व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के आवास के घेराव को कूच किया।
सेक्टर 1 में पुलिस बल ने प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को रोका रोका।
उसके बाद किसानों ने रोड जाम कर दिया। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। पंचकूला में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने बल का प्रयोग किया। तीन कृषि कानूनों को लेकर विधानसभा का घेराव करने के लिए किसान निकले थे। पंचकूला के माजरी चौक और ओल्ड पंचकूला चौक पर पुलिस ने बैरिकेट्स और डंपर रोड पर खड़े करके किसानों को आगे जाने से रोका। पंचकूला के ओल्ड पंचकूला चौक पर किसानों ने बैरीगेट पार करने की कोशिश की। पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राठी ने कहा कि किसानों के तीनों काले कानून की सरकार ने जल्द वापस लेना चाहिए। किसान पिछले एक साल से सड़कों पर अपने परिवार के साथ है। सरासर सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। आप आम आदमी पार्टी किसानों का समर्थन करती है। अपनी जायज मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना सरासर गलत है। किसान देश के अंनदाता ह। काबिलेजिक्र है कि पूरे प्रदेश में किसानों द्वारा सभी सांसदों व विधायकों के आवास के बाहर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर संगठन मंत्री ईश्वर सिंह, नसीब सिंह, राकेश पंडित, मंदीप, प्रवीण देवराज दुष्यंत,हसनैन हरप्रीत आदि आम आदमी पार्टी नेता मौजूद थे