-पर्यावरण बचाने को लगातार पौधारोपण करना जरूरी
-हर व्यक्ति एक पेड़ लगा उसकी रक्षा करे
गुरुग्राम। किसी एक विशेष दिन नहीं, अब हर दिन पर्यावरण के प्रति हमें सजग रहने की जरूरत है। जिस कृत्रिम ऑक्सीजन के लिए हमारे देश में पिछले दिनों जो स्थिति हुई, ऐसी स्थिति से बचने को हमें लगातार पेड़ लगाने होंगे। इस पर्यावरण दिवस पर हम सबको इसकी शुरुआत करके इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना है। यह बात भाजपा युवा नेता नवीन गोयल ने शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों को पेड़ लगाने के प्रति जागरुक करते हुए कही।
नवीन गोयल ने कहा कि पूरी दुनिया हर साल पर्यावरण दिवस मनाती है। क्योंकि हर किसी को पता है पेड़ों से ही हमारा जीवन सुरक्षित है। चाहकर भी हम इतने संसाधन नहीं जुटा सकते। बड़े से बड़े शक्तिशाली देश भी इस मुद्दे पर गंभीर हैं, संवेदनशील हैं। तभी तो यह दिवस पूरी दुनिया के लिए खास होता है। अब ऐसे दिवस को साल में एक बार नहीं, बल्कि बार-बार मनाते ही जरूरत है। हमें अपने किसी खास मौकों पर तो पेड़ लगाने ही चाहिए, साथ ही जब भी समय मिले हमें पर्यावरण पर चिंतन करते हुए पेड़ लगाने चाहिए। अगर एक व्यक्ति एक पेड़ नहीं लगा सकता तो एक परिवार एक पेड़ लगाए और उसका पालन करे। उसे जरूरत अनुसार खाद-पानी देकर उसको बड़ा करे। वह पेड़ जगह देखकर कहीं भी लगाया जा सकता है। एक परिवार-एक पेड़ भी हमने लगा दिया तो हम कम समय में अपने शहर, गांव को हरा-भरा कर देेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए मनाया जाता है, हमें इस दिन जागरुक होकर आगे बढऩा चाहिए। हम अपने शहर में रोजाना प्रदूषण को देखते ही हैं। हर साल बढ़ते तापमान और प्रदूषण के कारण बीमारियां भी पैदा हो रही हैं। यह सभी जीवों के लिए खतरा बन गया है। एक्सपर्ट की राय है कि इसी कारण से धरती से जीव-जन्तु विलुप्त हो रहे हैं। इसके साथ ही लोगों में सांस संबंधी बीमारियां पैदा हो रही हैं। यही बीमारियां लोगों की मृत्यु का भी कारण बन रही हैं। हम यह सब जानते हैं, फिर भी अनजान बने रहते हैं। नवीन गोयल ने कहा कि खराब पर्यावरण की वजह से हमारा जीवन मुश्किल में पड़ता जा रहा है। हमें अभी से संभलना चाहिए।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















