Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

विजेता चेतन ने कहा- वीडियो देखकर डांस सीखा, विश्वास नहीं हो रहा कि विनर बन गया

0
387

मुंबई. रियलिटी शो ‘डांस प्लस 4’ की ट्रॉफी पुणे के पॉपिंग बादशाह चेतन सालुंके ने जीती है। इस पर उन्होंने कहा है, “मैंने मोबाइल पर वीडियो देखकर डांस सीखा है। अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं यह खिताब जीत चुका हूं।” चेतन को ईनाम के तौर पर 25 लाख रुपए मिले हैं। फिनाले में उन्होंने वर्तिका झा और सुजान-अंचल को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद चेतन ने दैनिक भास्कर से बातचीत की…

चेतन कहते हैं, ‘मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इतने बड़े मंच पर इतने बड़े सितारों के सामने परफॉर्म करना और विनर बनना किसी सपने के सच होने जैसा है। विनिंग मूमेंट की खुशी अभी थमेगी नहीं, क्योंकि जब मैं शो में चुना गया था, तब तक मुझे इतनी दूर आने की उम्मीद नहीं थी। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने शो जीत लिया है।’

प्रभु देवा के सामने परफॉर्म करना मेरे लिए बड़ी बात है
चेतन ने बताया कि शो से मुझे अमेजिंग मेमोरीज मिली हैं। उनमें से एक पल मेरे लिए सबसे खास था जब मैंने प्रभु देवा सर के सामने उनके फेमस सॉन्ग “उर्वशी उर्वशी’ पर परफॉर्म किया।

जर्नी तो अभी शुरू हुई है, अब रुकना नहीं है
चेतन के मुताबिक, मुझे कभी डांस सीखने का मौका नहीं मिला। मैंने मोबाइल पर वीडियो देखकर या टीवी पर एक्टर्स के डांस स्टेप देखकर प्रैक्टिस की। मेरी जर्नी बहुत कठिन रही है, लेकिन जब लोग मेरी कड़ी मेहनत की सराहना करते हैं तो खुद पर कॉन्फिडेंस आता है। मैं यहीं पर रुकने वाला नहीं हूं। मेरी जर्नी अभी शुरू हुई है।

अपने माता-पिता को एक बेहतर जीवन देना चाहता हूं
चेतन ने बताया कि मैंने कभी भी किसी भी तरह का लग्जरी सपना नहीं देखा। बस मैं अपनी पूरी लाइफ अपने पैरेंट्स को एक बेहतर जीवन देना चाहता हूं। मेरे पिताजी एक चित्रकार हैं और मेरी मां वर्षों से हाउस मेड हैं। बड़ी मुश्किल से उन्हें पैसा मिलता है। विनिंग अमाउंट का कुछ हिस्सा पुणे में एक घर खरीदने के लिए खर्च करूंगा। मेरी बड़ी बहन और मैंने आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। अब छोटी बहन की पढ़ाई के लिए कुछ राशि बचाऊंगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Chetan Salunke says learned dance from video Dance Plus 4 Finale