पंचकूला 10 जनवरी: पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री व् अम्बाला लोकसभा सांसद श्री रतन लाल कटारिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर, मुझे यह साझा करते हुए गर्व हो रहा है कि इस वर्ष से, 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। यह साहिबजादों की साहस और न्याय के प्रति उनके संकल्प के लिए उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी।
‘वीर बाल दिवस’ उस दिन मनाया जायेगा, जिस दिन साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी एक दीवार में जिंदा चुनवाये जाने के कारण शहीद हुए थे। इन दोनों महान बालकों ने धर्म के नेक सिद्धांतों से विचलित होने की बजाय मृत्यु का वरण किया।
माता गुजरी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और 4 साहिबजादों की वीरता तथा आदर्श लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करते हैं। वे अन्याय के आगे कभी नहीं झुके। उन्होंने एक ऐसे विश्व की कल्पना की, जो समावेशी और सामंजस्यपूर्ण हो।
कटारिया ने कहा कि पूरी दुनिया में अपने देश और धर्म के लिए इतनी छोटी आयु में इस प्रकार का बलिदान ना किसी ने किया है, ना ही कोई होगा ! ऐसे चारों वीर अमर बलिदानी साहबजादो की समृति को याद रखने के लिए, नई पीढ़ी को इतिहास से ,संस्कृति से ,देश और धर्म के लिए दी गई सबसे बड़ी कुर्बानी से जोड़े रखने के लिए जो एक महान कार्य माननीय मोदी जी ने किया है उसके लिए समस्त समाज माननीय मोदी जी का आभार व्यक्त करता है और आशा करता है कि भविष्य में भी इस प्रकार के ऐतिहासिक निर्णय लेकर वह देश की, समाज की सांस्कृतिक, धार्मिक और अमर बलिदान की धरोहर को आगे बढ़ाते रहेंगे!
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















