Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

22 जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 65 की मौत

0
279

  • 22 जिलों के करीब 33,113 लोग प्रभावित हुए, 27830 पुलिस कर्मचारी बचाव कार्य में लगे
  • बाढ़ और भूस्खलन से 38 जख्मी, 33 लोग लापता

Dainik Bhaskar

Jul 15, 2019, 09:14 AM IST

काठमांडू. नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है। 38 जख्मी हैं। गुरुवार शाम से लापता 33 लोगों की तलाश अभी भी जारी है। न्यूज एजेंसी ने सोमवार को ये जानकारी दी। गृह मंत्रालय के मुताबिक, भारी बारिश के कारण 22 जिले बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में है। करीब 33,113 लोग प्रभावित हुए हैं।

नेपाल पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश थापा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि देशभर में कुल 27,830 पुलिस कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। प्रांत 1 की सरकार ने अपने प्रियजनों को खो चुके परिवारों को 2 लाख रु. मुआवजा देने का फैसला किया है। निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले पीड़ितों को 50 हजार रु. भी दिए जाएंगे। प्रांत 1 के वित्तीय मामलों के मंत्री इंद्र बहादुर अंग्बो ने कहा कि हमने बाढ़ पीड़ितों के लिए तिरपाल, कपड़े और कंबल भेजे हैं। खाद्य सामग्री भी वितरित की जा रही है।

प्रांत 2 सरकार ने मृतकों के परिवारों को 3 लाख रु. देने का फैसला किया है। प्रांत 2 के वित्तीय मामलों और योजना मंत्री बिजय यादव ने कहा कि हम यह पता लगाने में जुटे हैं कि कितने लोग पीड़ित हुए हैं।

पीड़ितों का होगा मुफ्त इलाज

प्रांत 3 सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को प्रत्येक को एक लाख रु. देने का फैसला किया है। आपदा में घायल लोगों को आठ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त इलाज मुहैया कराई जाएगी। प्रांत 3 के मुख्यमंत्री डोरमानी पौडेल के सचिव अनुप पौडेल ने कहा कि इलाज के लिए पीड़ितों को 25 हजार रु. दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रांत 4 और 5 कर्णाली और सुदुरपश्चिम अभी तक पीड़ितों के परिजनों के लिए राहत राशि तय नहीं कर पाए हैं।

सोमवार तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार तक बारिश लगातार बारिश होने की संभावना है। गृह विभाग के सूत्र के मुताबिक, गृह मंत्री राम बहादुर थापा ने सचिवों और सुरक्षा एजेंसियों को प्रभावित इलाकों में स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर राहत-बचाव कार्य तेज करने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।