बरनाला। अबोहर के प्रेमी जोड़े ने यहां ट्रेन से कट कर जान दे दी। बताया जाता है कि 11वीं की एक छात्रा को एक युवक से प्यार हो गया और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, उनको अपना प्यार परवान चढ़ता नजर नहीं आया और वे घर से भाग गए। इसके बाद उन्होंने बरनाला आकर ट्रेन से कटकर जान दे दी।
जीआरपी थाना के प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि रात करीब नौबजे उन्हें सूचना मिली कि बठिंडा से धूरी जा रही मालगाड़ी से एक युवक व युवती कट गए हैं। उन्होंने घटनास्थल पर जाकर देखा तो बरनाला-हंडिआया पोल नंबर 112 के समक्ष रेलवे लाइनों पर दोनों के शव पड़े थे।
युवक की पहचान अबोहर के पवन कुमार काली (22) व युवती की पहचान अबोहर की किरण (19) के रूप में हुई। युवती 11वीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था। उन्होंने बताया कि पवन के पास से टूटी हालत में मिले एक मोबाइल के सिम को खोल कर उसे चालू किया गया तो शवों की शिनाख्त हो पाई। पवन के भाई राम कुमार व किरण के पिता जय वीर सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।
बताया जाता है कि किरण की एक दुकान पर काम करनेवाले पवन से जान पहचान हो गई थी। दाेनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गया। किरण अौर पवन शादी करना चाहते थे, लेकिन यह उनका मुमकिन नहीं लग रहा था। दाेनों को अपना प्यार परवान चढ़ता नजर नहीं आया तो वे 1 दिसंबर को घर से भाग गए। नके लापता होने की रिपोर्ट थाना सिटी टू अबोहर में दर्ज करवाई गई थी।इसके बाद वे बरनाला पहुंचे अौर देर रात ट्रेन से कटकर जान दे दी।




















