- Hindi News
- Bollywood
- Saki Saki New Version: Koena Mitra Slams Batla House’s Makers For Messy Recreation Of The Song
Dainik Bhaskar
Jul 15, 2019, 05:56 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. अपकमिंग फिल्म ‘बाटला हाउस’ का आइटम नंबर ‘ओ साकी साकी’ रिलीज हो गया है। यह 2004 में आई फिल्म ‘मुसाफिर’ के गाने का री-क्रिएट वर्जन है। पुराने गाने का म्यूजिक विशाल-शेखर ने तैयार किया था, जबकि आवाज सुनिधि चौहान और सुखविंदर सिंह ने दी थी। संजय दत्त पर फिल्माए गए इस गाने में कोइना मित्रा ने डांस परफॉर्म किया था। गाने का नया वर्जन कोइना को पसंद नहीं आया। उन्होंने ट्विटर पर मेकर्स के खिलाफ भड़ास निकाली है।
कोइना ने लिखा- बर्बाद है गीत
-
कोइना ने ट्वीट में लिखा है, “मुसाफिर से मेरा गीत साकी री-क्रिएट हुआ है। सुनिधि (चौहान), सुखविंदर (सिंह), विशाल-शेखर का कॉम्बिनेशन गजब का था। नया वर्जन पसंद नहीं आया। यह बर्बाद है। इस गाने ने कई ब्लॉकबस्टर्स को क्रैश किया था। क्यों बाटला हाउस आखिर क्यों?” कोइना ने आगे ध्यान केंद्रित कराते हुए लिखा है, “नोरा गजब की हैं। उम्मीद है कि वो हमारा गौरव बचाएंगी।”
-
तनिष्क बागची ने री-क्रिएट किया म्यूजिक
बाटला हाउस के लिए गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने री-क्रिएट किया है। उन्होंने ही इसके बोल भी लिखे हैं। जबकि नेहा कक्कड़ के साथ तुलसी कुमार और बी. प्राक ने इसे गाया है। नोरा फतेही के साथ फिल्म के लीड एक्टर जॉन अब्राहम भी गाने में दिखाई दे रहे हैं। निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।
‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}



















