Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

वायु प्रदूषण नियंत्रक यंत्र तैयार किया मनोज जेना और नितिन अहलूवालिया ने

0
280

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद दो युवां मनोज जेना और नितिन अहलूवालिया ने वायु प्रदूषण नियंत्रक यंत्र तैयार किया किया है। अब इंतजार है कि सरकार इस ओर ध्यान दे और आर्थिक मदद कर इसका विशाल स्तर पर प्रयोग किया जाये। यह बात आज मनोज जेना और नितिन अहलूवालिया ने चंडीगए़ में पत्रकारो से रूबरू होकर कही । उनहोंने बताया कि वायु और ध्वनि प्रदूषण से बढऱहे ग्लोबल वार्मिंग से समाज को निजात दिलाने की दिशा में एक ऐसा उत्पाद तैयार किया गया है, जिससे न केवल वातावरण शुद्ध होगा, बल्कि इस उत्पाद में एकत्रित कार्बन पार्टिकल को कई महत्वपूर्ण कामों में इस्तेमाल भी जा सकता है। इसे तैयार किया है दो युवाओं मनोज जेना और नितिन अहलूवालिया ने। भारत सरकार के स्टार्टअप इंडिया प्रोजेक्ट के तहत इन युवा दोस्तों ने ग्लोबल वार्मिंग से हो रहे प्रदूषण से निजात दिलाने की दिशा में एक ऐसे प्रोडक्ट को विकसित किया है, जिसे इंस्टॉल करने के उपरांत कुछ समय बाद न केवल वायु प्रदूषण नियंत्रित होता है, बल्कि तापमान में भी नियंत्रण देखने को मिलता है।मनोज जेना के अनुसार वो और नितिन काफी लंबे अरसे से इस दिशा में कुछ करना चाहते थे। केन्द्र सरकार के स्टार्टअप इंडिया प्रोजेक्ट की शुरुआत के साथ ही उन्होंने अपने प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया और जल्द ही इस प्रोजेक्ट को तैयार कर इसे बाजार में उतारने के भी प्रयास शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि वो अपने इस प्रोजेक्ट को पेटेंट करवाने की प्री अप्रूवल मिल चुकी है।नितिन आहलूवालिया ने बताया कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और नेक कार्य मे अपना योगदान देने की सोच के चलते उन्होंने इसे तैयार किया है। वो दोनों पिछले से कुछ समय से सुनते आ रहे थे की वायु प्रदूषण दिन व् दिन बढ़ रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में न केवल परेशानी आ रही है, बल्कि वायु प्रदूषण से बीमारियों से भी दो चार होना पड़ड़ रहा है। उनके इस प्रोजेक्ट/उत्पाद को निश्चित जगह पर इंस्टॉल करने के कुछ समय के बाद ही ये अपना असर दिखाना शुरू कर देता है। इससे उस क्षेत्र का न केवल प्रदूषण नियंत्रण में आता है, बल्कि तापमान में भी गिरावट देखने को मिलती है। इसके साथ ही इस उत्पाद में इकठ्ठी हुई कार्बन डाइऑक्साइड के पार्टिकल को कई महत्वपूर्ण कामों में इस्तेेमाल भी किया जा सकता है।