Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामाजिक कार्य विभाग ने सरताज सिंह को किया सम्मानित

0
614

Chandigarh January 12, 2022

 

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामाजिक कार्य विभाग ने सरताज सिंह को किया सम्मानित

 

राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ के सामाजिक कार्य विभाग के  विभाग अध्यक्ष डॉ.गौरव गौड़ के द्वारा एन.एस.एस स्वयंसेवक व  राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र सरताज सिंह को सम्मानित किया। सरताज सिंह को यह सम्मान इसलिए दिया गया क्योंकि सरताज सिंह का चयन प्रधानमंत्री युवा स्कीम में हुआ है। जिसमें की आने वाले समय में सरताज की पुस्तक को शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार के द्वारा प्रकाशित किया जाएगा और इसके साथ ही उन्हें तीन लाख रुपए का नकद पुरुस्कार भी सरकार की तरफ़ से दिया जाएगा। डॉ. गौरव गौड़ के द्वारा सरताज की इस उपलब्धि की सराहना की गई और साथ ही यह बताया की सरताज हमारी यूनीवर्सिटी के होनहार विद्यार्थी है। उन्होंने अब तक राष्ट्र व अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली 70 से ज्यादा निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है व इसके साथ ही सरताज के 8 शोध पत्र विभिन्न पुस्तकों व जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके है व  सरताज अब तक 40 से ज्यादा राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के सेमिनारों में अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत कर चुके है। डॉ. गौरव गौड़ ने कहा की सरताज की इन सभी उपलब्धियों पर हमें गर्व है। हम सरताज सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। इस अवसर पर प्रशांत शर्मा आदि मौजूद थे।