Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

युवाओं ने अपने हुनर के माध्यम से नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं: संजय टंडन

0
278

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाहौर द्वारा 50 वा वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया । इस अवसर पर डीएवी संस्थान द्वारा ऑल इंडिया इंटर स्टेट स्कूल सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया । प्रतिस्पर्धा में विजेता मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि संजय टंडन ने अपने कर कमलों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किये। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए संजय टंडन ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ने अपने हुनर के माध्यम से नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं । हमारे देश में योग्यता की कोई कमी नहीं है युवा देश और विदेश मे देश का नाम रोशन कर रहे हैं । हमारे देश की संस्कृति पुरातन समय में भी शिक्षा का क्षेत्र उच्च स्तर का रहा है । उस समय शिक्षा और गुरु का विशेष स्थान प्राप्त था । समाज में गुरु और उसके द्वारा दी गई शिक्षाओं की अनुपालना करना उस समय का शिष्य अपना परम कर्तव्य मानता था । आज हम लोगों को भी अपनी बच्चों को शिक्षक द्वारा प्रदान की गई शिक्षाओं का अनुसरण करने के लिए आह्वान करना चाहिए और यह भी समझाना चाहिए कि शिक्षक बिना किसी स्वार्थ के हमारे भविष्य और उच्च चरित्र का निर्माण करते हैं ।