मकर संक्रांति के पावन एवं पुण्य अवसर पर प्रोग्रेसिव फैडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) की सामाजिक इकाई पीएफटीआई फाउंडेशन के सौजन्य से औद्योगिक श्रमिकों एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए एक विशाल भंडारा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित पुलिस स्टेशन के सामने बड़ी पार्किंग में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में औद्योगिक श्रमिकों, जरूरतमंदों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक लगभग 6500 औद्योगिक श्रमिकों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए लगभग 260 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए। पूरे आयोजन में स्वच्छता, अनुशासन एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।
इस सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएफटीआई के पैट्रन पीके दत्ता, पैट्रन हरीश घई द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गुरुग्राम के उप-श्रमायुक्त दिनेश कुमार, इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी के सहायक निदेशक दीपक मलिक, बिजनेसमैन एवं पूर्व जिला राजस्व अधिकारी तरसेम लाल शर्मा, , सहायक श्रमायुक्त पवन कुमार, सहायक श्रमायुक्त अनिल शर्मा, सहायक श्रमायुक्त मनोज कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने कर-कमलों से भंडारे का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में पीएफटीआई के पैट्रन पीके दत्ता ने पीएफटीआई फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि औद्योगिक श्रमिक किसी भी औद्योगिक शहर की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर श्रमिकों के कल्याण एवं उनके सम्मान हेतु सदैव सहयोग प्रदान करता रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सहायक श्रमायुक्त पवन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मकर संक्रांति सेवा, दान और सामाजिक समर्पण का पर्व है। पीएफटीआई फाउंडेशन द्वारा किया गया यह आयोजन मानवीय मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।
पूर्व जिला राजस्व अधिकारी तरसेम लाल शर्मा ने कहा कि औद्योगिक प्रगति के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पीएफटीआई फाउंडेशन के प्रयासों को प्रशासन और समाज के बीच सेतु बताया।
श्रम विभाग इंडस्ट्रियल हेल्थ एंड सेफ्टी के सहायक निदेशक दीपक मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अधिकारों की रक्षा में उद्योग, प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों की सामूहिक भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने पीएफटीआई फाउंडेशन द्वारा श्रमिकों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
पीएफटीआई के चेयरमैन श्री दीपक मैनी ने अपने संबोधन में कहा कि पीएफटीआई का मूल उद्देश्य औद्योगिक विकास के साथ-साथ श्रमिकों एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाना है। उन्होंने कहा कि पीएफटीआई फाउंडेशन के माध्यम से संगठन लगातार सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन कर रहा है, जिससे उद्योग और समाज के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित हो रहा है।
पीएफटीआई के महानिदेशक एडवोकेट श्री आर. एल. शर्मा ने मंच संचालन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि श्रमिकों का सम्मान एवं उनका कल्याण केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि पीएफटीआई फाउंडेशन श्रमिकों के अधिकारों, सुरक्षा एवं सामाजिक सहयोग के लिए निरंतर कार्यरत है और भविष्य में भी श्रमिक हितों से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल हरियाणा के चेयरमैन अनुराग बख्शी, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ जितेंद्र सिंह ,श्रमिक नेता एस एस थीरियान , डॉ सौरभ गुप्ता, उद्योग विहार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से अशोक कोहली, अश्वनी शर्मा, परवीन यादव, सोहना इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से आरपी खटाना, दौलताबाद रोड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से पवन जिंदल, एमएसएमई बोर्ड के वाइस चेयरमैन विनोद गुप्ता, मानेसर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन से विनोद अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पीएफटीआई फाउंडेशन के पदाधिकारी डॉ एसपी अग्रवाल ने बताया कि संगठन आने वाले समय में भी श्रमिक कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पीएफटीआई फाउंडेशन, पीएफटीआई के पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी औद्योगिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके सहयोग से यह आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान दीपक मैनी, एसपी अग्रवाल, आर एल शर्मा ऐडवोकेट, जगत सिंह, पीके गुप्ता, राकेश बत्ता, डीपी गौड़,, के के अग्रवाल, राजिंदर यादव, रमनजीत सिंह, अरुण सचदेव, वीरेंद्र कुमार, रमेश बत्रा, जीपी गुप्ता, राजकुमार त्यागी, चंचल तिवारी, दुर्गेश वाधवा, शिल्पी सरना, परवीन मखीजा, सुनील कथूरिया, मुनीश गुप्ता,राजेंद्र सैनी, एनपी सिंह, जे के बता, अनुराग सैनी, अनिल सैनी , विनीत कोहली, सीबी सिंह, नरेश कंटूर, मोहमद हारून, धर्मेंद्र फौजी, जितेंद्र यादव, पार्षद अवनीश राघव, खांडसा से मोहित, सतपाल राघव, विशाल जग्गी, चांदराम शर्मा, रोटी पानी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















