गुरुग्राम: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी एवं महासचिव डॉ सुनील कुमार के नेतृत्व में भारतीय रेडक्रॉस हरियाणा राज्य शाखा चण्डीगढ़ से राज्य प्रशिक्षण अधिकारी संजीव धीमान की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सोसायटी गुरुग्राम के सभी प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ताओं की जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन हुआ.
बैठक में राज्य राज्य प्रशिक्षण अधिकारी संजीव धीमान ने सभी प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ताओं की समस्याओं के बारे में जाना और उनके द्वारा अधिकतर समस्याओं का निवारण उसी समय किया गया. उन्होंने आगे कहा कि प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण के दौरान सभी को फर्स्ट एड बॉक्स की भी जानकारी जरूर देनी है ताकि जब भी कोई दुर्घटना हो तो पता हो की क्या और कैसे फर्स्ट एड में इस्तेमाल कर सकते है. उन्होंने लेखाकार कुणाल मंगला को भी ट्रेडिंग में होने वाली को समस्याओं के निवारण के बारे में बताया.

इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी जतिन कौशिक व उपस्थित फर्स्ट एड लेक्चरर विक्रम भटनागर, रॉकी, डॉ एके शर्मा, तरुण, संगीता, नितिन पांचाल, रजनीश, कविता सरकार आदि ने प्रकृति के प्रति प्रेम दर्शाते हुए पौधा देकर स्वागत किया.
इस बैठक में जिला प्रशिक्षण अधिकारी जतिन कौशिक ने फर्स्ट एड ट्रेनिंग के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने आगे कहा कि गुरुग्राम जिले में उपायुक्त गुरुग्राम अजय कुमार व अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट के दिशानिर्देशन तथा जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव विकास कुमार का मार्गदर्शन में सभी प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण संबंधित गतिविधियां की जाती हैं.




















