Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

प्रगति पथ फाउंडेशन द्वारा बच्चों के साथ लोहड़ी उत्सव एवं खेल दिवस का आयोजन नई दिल्ली:

0
86

प्रगति पथ फाउंडेशन द्वारा बच्चों के साथ लोहड़ी उत्सव एवं खेल दिवस का आयोजन
नई दिल्ली:
प्रगति पथ फाउंडेशन द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोहड़ी उत्सव एवं खेल दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेल गतिविधियों का आनंद उठाया।
फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती निशी भारद्वाज ने इस अवसर पर बच्चों के लिए विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में नियमित व्यायाम और खेलकूद के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक गतिविधियाँ बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बच्चों को भोजन प्रदान किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों को कंबल भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब से श्रीमती अलका शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने संस्था के सामाजिक प्रयासों की सराहना की।
प्रगति पथ फाउंडेशन द्वारा आसपास के क्षेत्रों में एन्सेफेलाइटिस जागरूकता एवं सहायता कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती ललिता भाटिया जी (अध्यक्ष) एवं श्रीमती पिंकी बेदी (महासचिव) के सामाजिक योगदान को भी विशेष रूप से सराहा गया, जो लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
प्रगति पथ फाउंडेशन भविष्य में भी समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर बच्चों के कल्याण हेतु ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।