Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पं. बीरेंद्र नारायण मिश्रा बने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष : नरेन्द्र पाण्डेय महामंत्री नियुक्त

0
237
पं. बीरेंद्र नारायण मिश्रा बने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष : नरेन्द्र पाण्डेय महामंत्री नियुक्त
चण्डीगढ़ : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, चण्डीगढ़ इकाई की बैठक महाकाली मंदिर, सेक्टर 30-बी में पंजाब प्रदेश के प्रभारी सुनील दत्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्रा को अध्यक्ष, नरेन्द्र पाण्डेय को महामंत्री, राकेश पाल  मोदगिल व यतीन्द्र शर्मा को संरक्षक, डी के पाण्डेय एवं प्रमोद मिश्रा उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा, शिवानंद मिश्रा तथा राम सुख सचिव, अभय झा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, मुनीश तिवारी प्रचार सचिव, पं हरीश शर्मा सांस्कृतिक विभाग प्रमुख तथा राज शर्मा एवं महेन्द्र दुबे सदस्य चुने गए। पुनर्निर्वाचित अध्यक्ष  बीरेंद्र मिश्रा ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को सम्बोधित करते हुए उनसे महासभा के कार्य को मजबूती प्रदान करते हुए समाज हित में कार्य करने का आग्रह किया। महासचिव नरेंद्र पाण्डेय ने कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए समाज के साथ मिल कर जागरूकता अभियान चलाने तथा सेवा कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया। जानकारी देते हुए महासभा के प्रचार सचिव मुनीश तिवारी ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन आगामी दो वर्षों के लिए किया गया है तथा शीघ्र होने वाली आगामी बैठक में अग्रिम कार्यक्रमों के सन्दर्भ में चर्चा की जाएगी।