Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

नशा-मुक्त भारत अभियान के द्वितीय चरण मेंभारतीय सांस्कृतिक ज्ञान की ओर से आज श्री गुरू गोबिन्द सिंह सीनियर सैकण्डरी स्कूल, सैक्टर 35-बी, चण्डीगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया।

0
261

नशा-मुक्त भारत अभियान के द्वितीय चरण में श्री अनूप सरीन, समाजसेवी एवं संस्थापक, भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान ने भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान की ओर से आज श्री गुरू गोबिन्द सिंह सीनियर सैकण्डरी स्कूल, सैक्टर 35-बी, चण्डीगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया।

बतौर मुख्य अतिथि ,श्रीमती कमल सिसोदिया जी,कमाण्डेन्ट, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, चण्डीगढ़ ने बताया कि शत्रु किसी भी देश को कमज़ोर करने के लिए सबसे पहले युवापीढ़ी को नशे की ओर धकेलते हैं। अतः यह अति आवश्यक है कि युवा नशामुक्त हों और उनमें अपने देश के लिए समुचित प्रेम हो और युवा देश की सेना और अन्य पैरामिलिट्री फोर्स में भर्ती हो कर देश सेवा के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। नशीली दवाओं के सेवन से बचने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि लोग नशीली दवाओं के खतरों के बारे में जागरूक हों और स्वस्थ जीवन जीने के लिए विकल्प चुनें। इसमें नियमित व्यायाम करना, स्वस्थ भोजन खाना, पर्याप्त नींद लेना और तनाव का प्रबंधन करना शामिल है। उन्होंने सभी से प्रण करवाया कि वे किसी भी प्रकार के नशे से, चाहे वो इंटरनेट का ही क्यों न हो, दूर रहेंगें।

इस अवसर पर डा. अखिलेश शर्मा, एडीशनल प्रोफेसर, शिशु एवं किशोर मनोरोग चिकित्सा विभाग, पी.जी.आई. चण्डीगढ़ ने बच्चों को नशा से बचने का बहुत सुन्दर संदेश दिया।ने बताया कि नशीली दवाओं का सेवन एक गंभीर समस्या है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। यह न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह उनके परिवारों और समुदायों के लिए भी विनाशकारी हो सकता है। उन्होंने बताया कि यदि कोई नशीली दवाओं के सेवन के लिए बाध्य करता है तो उसको सख्ती से मना करना चाहिए और अध्यापक या परिजनों को तुरंत सूचित करना चाहिए।

सभी बच्चे,बच्चियों ने नशे के खिलाफ स्लोगन पट्टियों को लहराया और “नशामुक्त भारत” बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमती परमिन्दर जीत मान जी, प्राध्यापिका; हरीश चंद्र; अशोक शर्मा; अशोक कुमार मित्रा; सुदर्शन पराशर; हरेन्द्र सिन्हा, विशव गुप्ता; राकेश कनौजिया; नरेश गोयल, शैली गर्ग; वीराध्या एवं अतुल कपूर की प्रेरणादायक उपस्थिति रही।