Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जागरूकता से ही कोरोना को हराया जा सकता है : अवतार तारी

0
402

मानवता सेवा सोसायटी नंगल खुंगा ने प्रधान अवतार सिंह तारी की अगुवाई में शनिवार को टांडा शहर व नजदीक के गांवों में फ्री मास्क बांटे। लोगों को बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने के लिए भी प्रेरित किया। प्रधान अवतार सिंह तारी ने कहा कि इस कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में हाहाकार मची है। किसी एक को थोड़ी सी खांसी होने के साथ पूरे परिवार में दहशत का माहौल बन जाता है। चाहे इस बिमारी का अभी तक किसी भी देश की ओर से इलाज नहीं ढूंढ पाया गया, लेकिन इस बिमारी को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सरकार और डॉक्टरी टीमों की ओर से बताए जा रहे उपायों पर अमल करना चाहिए। सरकार की हिदायतों के अनुसार सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को भी इसमें बढ़-चढ़कर ऐसे य|ों में योगदान डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोसायटी की ओर से सरकारी अस्पताल टांडा, गांव मोहां और नंगल खुंगा के अलावा अन्य कई गांवों में लोगों को फ्री मास्क बांटे गए। लोगों को इस बिमारी के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सोसायटी सदस्य घर-घर जाकर लोगों को साबुन से हाथ धोने, लोगों के साथ गले न लगने और हाथ न मिलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि इस नामुराद कोरोना वायरस को और बढ़ने से रोका जा सके। इस मौके पर बारा सिंह, पवनदीप सिंह, मलकीत सिंह, नवराजदीप सिंह, चरणदीप सिंह, डॉ. केआर बाली, अमृतपाल बाजवा, अर्शदीप कौर, सुरिंदर कौर, मनप्रीत कौर, लखविंदर कौर, सुखदेव कौर, हरलीन कौर, राज भटोया आदि उपस्थित थे।

फोटो 330कैप्शन- अलग-अलग जगहों पर मास्क बांटते सोसाइटी के सभी सदस्य।