जालंधर। जगदीशराज राजा को जालंधर नगर निगम चुना गया है। आज यहां हुए चुनाव में उनको सर्वसम्मति से मेयर चुना गया। इसके साथ ही सुरेंद्र कौर सीनियर डिप्टी मेयर चुनी गईं। हर सिमरनजीत सिंह बंटी डिप्टी मेयर बने हैं। जालंधर नगर निगम में कांग्रेस का बहुमत है।
जगदीश राज जालंधर नगर निगम के छठे मेयर हैं। कांग्रेस की सीनियर नेता और पार्षद सुरेंद्र कौर को सीनियर डिप्टी मेयर का पद दिया गया। डिप्टी मेयर हर सिमरनजीत सिंह बंटी का चुनाव भी सर्वसम्मति से चुना गया। इससे पहले नगर निगम सदन की बैठक की शुरूआत में पार्षदों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद उनको बैठक का एजेंडा दिया गया।
जगदीश राज राजा सीनियर कांग्रेस नेता हैं और 1991 से लगातार पार्षद बनते आ रहे हैं। सुरेंद्र कौर लगतार पांच बार से पार्षद चुनी जा रही हैं। बैलेंस बनाए रखने के लिए कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार पार्षद बने हर सिमरनजीत सिंह बंटी को डिप्टी मेयर बनाया है। इससे पहले डिवीजनल कमिश्नर राजकमल चौधरी ने पार्षदों को शपथ दिलाई और सदन का औपचारिक ऐलान किया।