अंतरराष्ट्रीय संस्था, महिला काव्य मंच (रजि) चंडीगढ़ ट्राइसिटी इकाई की प्रथम पुस्तक ‘काव्यांजलि’ का ऑनलाइन विमोचन मंच के संस्थापक श्री नरेश नाज़ जी के कर कमलों द्वारा किया गया I पुस्तक की मुख्य संपादक सुश्री मधु ‘मधुमन’ तथा संपादक सुश्री राशि श्रीवास्तव हैं I इस पुस्तक में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला की बेहतरीन कवयित्रियों की रचनाएं हैंI कार्यक्रम का शुभारंभ श्री नरेश नाज़ जी द्वारा मधुर स्वर में गाई गई सरस्वती वंदना से किया गया I कार्यक्रम की संयोजक एवं चंडीगढ़ ट्राइसिटी की अध्यक्ष सुश्री राशि श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया I
कार्यक्रम की अध्यक्षता मकाम की मार्गदर्शक सुश्री नियति गुप्ता ने की I मुख्य अतिथि मकाम की अध्यक्ष मधु ‘मधुमन’ और विशिष्ट अतिथि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ ट्राइसिटी की प्रभारी सुश्री शारदा मित्तल तथा साहित्य कलश पब्लिकेशन के संस्थापक श्री सागर सूद ने पुस्तक का विमोचन कर सभी को शुभकामनाएं दीं I
इसके पश्चात संगीता शर्मा कुंद्रा और सुनीता गर्ग ने काव्य गोष्ठी का संचालन भार तथा तकनीकी पक्ष श्री गणेश दत्त ने बड़ी ही कुशलता पूर्वक संभाला I
गोष्ठी में ट्राइसिटी की लगभग 36 कवयित्रियों ने अपनी एक से एक बेहतरीन रचना सुनाई I जिनके नाम इस प्रकार हैं -संगीता शर्मा कुंद्रा, सुनीता गर्ग, गरिमा गर्ग, मनोरमा श्रीवास्तव, रेणु अब्बी, दिल प्रीत चहल, नीरु मित्तल नीर, डॉ सुनीत मदान, मोहिनी मदान, डेज़ी बेदी जुनेजा, दिल प्रीत दीपाली, अनीता गरेजा, मंजू बिसला,अचला डिगले, मोहिनी सचदेवा ,सरोज चोपड़ा, परमिंदर सोनी ,नेहा शर्मा, प्रज्ञा शारदा ,हरविंदर भंगू, मोनिका कटारिया, चंद्रकला जैन, संगीता राय, निरजा शर्मा, डॉ नीना सैनी, सुरेखा यादव , नालीनी उपल, रेणुका चूघ, मोनिका राठौड़
कार्यक्रम की अध्यक्ष सुश्री नियति गुप्ता ने सभी की रचनाओं की सराहना की I सुश्री मधु ‘मधुमन’, सुश्री शारदा मित्तल एवं श्री सागर सूद आरंभ से अंत तक कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सबका उत्साहवर्धन करते रहे I अंत में चंडीगढ़ ट्राइसिटी की अध्यक्ष सुश्री राशि श्रीवास्तव ने सभी मेहमानों और रचनाकारों का आभार व्यक्त किया और ‘काव्यांजलि’ पुस्तक के विमोचन की सभी को हार्दिक बधाई दी I
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















