
टांडा उड़मुड़ | कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनज़र टांडा कार डीलर एसोसिएशन टांडा की एक अहम बैठक प्रधान सतनाम सिंह की अगुवाई में टांडा में हुई। जिसमें समूह कार डीलर एसोसिएशन के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस मौके सर्वसम्मति के साथ फैसला करके राज्य सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए 31 मार्च 2020 तक टांडा शहर के समूह कार बाज़ार बंद करने का फैसला लिया गया। इस मौके पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरिंदर सिंह और गुरदीप सिंह ने कहा की कोरोना वायरस जैसी नामुराद जानलेवा बिमारी पूरे विश्व में फैल चुकी है। इस बिमारी की अभी तक कोई भी दवाई तैयार नहीं हो पाई। इससे बचाव के लिए सावधानी रखनी बहुत जरूरी है। कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से लिए गए फैसले का कार डीलर एसोसिएशन टांडा पूरा समर्थन करते हुए एहतियात के तौर पर टांडा शहर के समूह कार बाज़ार 31 मार्च तक बंद रहेंगे।



















