Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कैलाश जैन ने प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का किया स्वागत

0
265

चंडीगढ़ 8 मई।
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के नाम अपने संबोधन में की गई घोषणाओं का स्वागत किया है तथा प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है।
आज यहाँ जारी एक बयान में कैलाश जैन ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के नाम अपने संबोधन में गरीब परिवारों को हर महीने तय मात्रा में मुफ्त राशन दिए जाने वाली प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को दीपावाली तक बढाये जाने व 18 वर्ष से ऊपर की आयु वाले सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन लगाए जाने की घोषणा का स्वागत करता हूं तथा इसके लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं ।
केंद्र सरकार राज्य को मुफ्त वैक्सीन देगा तथा राज्य सरकारे उसकी निगरानी करेंगी और लोगो को वैक्सीन लगवाने की जिम्मेदारी निभएँगी।
कैलाश जैन का कहना है कि प्रधानमंत्री ने देश के नाम अपने संबोधन में आज एक बार फिर से साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री को देश के प्रत्येक नागरिक की चिंता है। 80 करोड़ गरीब नागरिको को नवम्बर 2021 तक मुफ्त राशन दिया जाएगा ताकि कोई गरीब भूखा न सोये।
आज के सम्बोधन से यह भी स्पष्ठ हो गया है कि केंद्र सरकार देशवासियों को की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है तथा देश भाजपा के हाथों में पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश कॅरोना महामारी को हराने में जल्द ही कामयाब होगा।