किसान की तरह वार्ड के लिए मेहनत करूँगा व गन्ने की तरह निवासियों के जीवन में मिठास भरूंगा: सुरिंदर शर्मा
-वार्ड नंबर 12 से आज़ाद उम्मीदवार सुरिंदर शर्मा को मिला ‘गन्ना किसान’ चुनाव चिन्ह
चंडीगढ़
9 दिसंबर 2021
नगर निगम चुनाव के लिए आज चुनाव चिन्ह जारी किए गए हैं और वार्ड नंबर 12 से आज़ाद उम्मीदवार सुरिंदर शर्मा को ‘गन्ना किसान’ चुनाव चिन्ह मिला है। सुरिंदर शर्मा पहले से ही सेक्टर-15 के विकास के लिए कार्य करते रहे हैं। जैसे एक किसान अपने खेतों में काम करके मेहनत करता है वैसे ही सुरिंदर शर्मा भी लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए पिछले लगभग 20 साल से दिन-रात जुटे रहे हैं । ‘गन्ना किसान’ चुनाव चिन्ह मिलने से बेहद खुश हुए सुरिंदर शर्मा ने कहा वार्डवासियों के भले के लिए एक किसान की ही तरह मेहनत करता रहूंगा और गन्ने की तरह उनके जीवन में मिठास घोलता रहूंगा।



















