Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कांग्रेस ने किया शहीदों को गुमनामी में धकेलने का पाप :- ओमप्रकाश धनखड़

0
401

– कांग्रेस ने किया शहीदों को गुमनामी में धकेलने का पाप :- ओमप्रकाश धनखड़

– 23 जनवरी को नेता जी कि याद में 6 लाख लोग बोलेंगे “जयहिंद बोस”

– प्रदेश के 75 सौ स्थानों पर 75 -75 महिला-पुरुष गाएंगे आजाद हिन्द फौज का तराना “ कदम कदम बढ़ाए जा और वन्दे मातरम “

चंडीगढ़, 7 जनवरी

कांग्रेस ने देश के शहीदों को गुमनामी के अँधेरे में धकेलने का घोर पाप किया, देश कि आजादी के लिए अपने आपको बलिदान करने वाले बलिदानियों के शोर्य को छिपाने का काम किया ये बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पंचकूला में अपने प्रवास के दौरान पी डब्ल्यू डी रेस्ट हॉउस में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही l भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ 19 जनवरी तक प्रदेश के सभी जिलों का प्रवास करते हुए कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, इस प्रवास कि शुरुआत प्रदेशाध्यक्ष ने शुक्रवार को पंचकूला से की l इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद रत्नलाल कटारिया, सांसद नायब सैनी, पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ संजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा राहुल राणा, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय शर्मा समेत सभी प्रमुख कार्यकर्त्ता मौजूद थे l

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिन शहीदों को भुलाने का काम कांग्रेस ने किया, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्त्ता संकल्प लेकर उनकी कथाओं को हरियाणा के जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगा l उन्होंने कहा कि आने वाली 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जन्म जयंती आ रही है, इस अवसर पर प्रदेश भर में प्रत्येक पंचायत और शहर के प्रत्येक वार्ड में आजाद हिन्द फौज के तराने को 75 -75 महिला-पुरुष इकठ्ठा होकर गाए l इसी दिन प्रदेश में लगभग 6 लाख कार्यकर्ता एक साथ नेताजी को याद करते हुए “जयहिंद बोस” का उद्घोष करेंगे और उन परिवारों का सम्मान करेंगे जिन परिवारों के लाल आजाद हिन्द फौज में भर्ती होकर देश की आजादी के लिए लड़े l

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के अमृतमहोत्सव में आने वाली नेता जी की जयंती के इस अवसर पर पूरे प्रदेश में 75 सौ स्थानों पर आजाद हिन्द फौज के तराने और वन्दे मातरम गाकर नेता जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे l उन्होंने कहा नेता जी ने 1943 में अंडमान के जिस स्थान पर तिरंगा फहरा कर आजादी कि घोषणा की थी l उस स्थान की मिट्टी को मस्तक से लगा कर प्रदेश भाजपा के 129 कार्यकर्ता हाल ही में उनको नमन करके लौटे है l हम सबका साँझा दायित्व बनता है कि जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया उनको गुमनाम न होने दिया जाए।