Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अलाइव फॉरएवर : लता मंगेशकर कॉन्सर्ट-संस्करण 4 का आयोजन 15 को टैगोर में स्वर कोकिला की चौथी पुण्यतिथि पर दी जाएगी संगीतमय श्रद्धांजलि

0
70

 

बॉलीवुड की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल ग्रुप से जुड़े दिग्गज संगीतज्ञों व साजिन्दों की प्रस्तुति होगी मुख्य आकर्षण

ट्राइसिटी के प्रसिद्ध गायक और सारेगामापा, इंडियन आइडल, सुपर वॉइस ऑफ इंडिया, वॉइस ऑफ पंजाब जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो के प्रतिभागी व विजेता कलाकार भी प्रस्तुतियाँ देंगे

चण्डीगढ़ : महान गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें समर्पित संगीतमय कार्यक्रम अलाइव फॉरएवर : लता मंगेशकर का चौथा संस्करण उनकी अमर विरासत को नमन करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। ये संगीत समारोह 15 फ़रवरी को टैगोर थिएटर में सांय साढ़े 5 बजे से होगा जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राजयसभा सांसद एवं सी यू के कुलपति सतनाम सिंह संधू उपस्थित होंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन इम्मोर्टल म्यूजिकल वेव्स, पैथिओस वेलफेयर लीग तथा धुन म्यूजिक अकादमी द्वारा किया जा रहा है, जो संगीत और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। ये कार्यक्रम हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के आयोजकों परम चंदेल, विकास सिंगला व राजेश कुमार ने आज इस संगीतमय संध्या के बारे में चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में एक पत्रकार वार्ता की। परम चंदेल ने बताया कि भारत की स्वर कोकिला की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाली यह अनूठी संगीत श्रृंखला लगातार चौथे वर्ष जारी है, जो भारतीय संगीत में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मान देती है। इस अवसर पर बॉलीवुड के वे प्रतिष्ठित संगीतकार और कलाकार व साजिंदे मंच पर प्रस्तुति देंगे, जिन्होंने स्वयं लता मंगेशकर के साथ मूल गीतों में कार्य किया है और कार्यक्रम में ये सभी उनकी कालजयी धुनों को पुनः जीवंत करेंगे व उनके साथ अपने अनुभवों को साझा करेंगे।
विकास सिंगला ने बताया कि इस संगीतमय शाम में बॉलीवुड की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल ग्रुप से जुड़े दिग्गज संगीतज्ञों के साथ-साथ ट्राइसिटी के सुप्रसिद्ध गायकगण और सारेगामापा, इंडियन आइडल, सुपर वॉइस ऑफ इंडिया, वॉइस ऑफ पंजाब जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो के प्रतिभागी व विजेता कलाकार प्रस्तुतियाँ देंगे।

राजेश कुमार ने बताया कि अलाइव फॉरएवर – लता मंगेशकर केवल एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच है, जो स्थानीय कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करता है।

आयोजकों ने सभी प्रायोजकों और सहयोगियों का आभार भी व्यक्त किया जिनमें विशेष रूप से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, वीएस इंफ़्रा, जगदम्बे फर्नेस, एसआरपी यूएस लोजिस्टिक्स, विदेश टूअर्स एंड ट्रेवल्स, वूड्सबरी किंडरगार्टन तथा लिटिल आइंस्टीनस शामिल हैं।