- हिमाचल में जमीन धंसने से हादसा, चार मंजिला भवन गिरा, दाे की माैत, 13 जवानों सहित 19 फंसे
Dainik Bhaskar
Jul 15, 2019, 06:59 AM IST
पानीपथ. प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में रविवार को बरसात हुई। अम्बाला में 115 मिमी. (4.5 इंच) व यमुनानगर में 45 मिमी. (1.77 इंच) बारिश दर्ज की गई। कई जगह गलियाें में 2-3 फीट तक पानी भर गया। अम्बाला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश रखने के आदेश दिए हैं।
अम्बाला में दिन का तापमान हिमाचल के कुल्लू से करीब 4 डिग्री कम हो गया। यहां तापमान 8 डिग्री गिरकर 27.2 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार, 19 जुलाई तक उत्तर हरियाणा के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। शेष जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
हिमाचल के साेलन में रविवार शाम जमीन धंसने से 4 मंजिला भवन गिर गया। इसमें 40 लोग दब गए। इनमें असम रेजीमेंट के 30 जवान भी शामिल हैं। एक जवान व एक महिला की मौत हो गई। महिला काे रेस्टाेरेंट मालिक बताया जा रहा है। 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।
‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}



















