Dainik Bhaskar
Jul 14, 2019, 07:59 PM IST
बॉलीवुड डेस्क. सलमान खान पिछले कई दिन से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। इसी बीच उन्होंने बॉटल कैप चैलेंज एक्सेप्ट करते हुए एक यूनीक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हाेंने पानी बचाने का संदेश भी दिया। सलमान का यह वीडियाे जिम में बना है, जिसमें एक्सरसाइज के बाद चैलेंज लेते नजर आए।
सलमान ने लिखा पानी बचाओ: सलमान ने इस चैलेंज को अलग अंदाज में लिया है। इस वीडियो के कैप्शन के तौर पर सलमान ने लिखा- डोंट थकाओ, पानी बचाओ। यानी मतलब सीधा सा है, सलमान इसके जरिए अपने फैन्स को पानी बचाने का संदेश दे रहे हैं।
दबंग-3 की शूटिंग में बिजी: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म दबंग की तीसरी किश्त की शूटिंग कर रहे हैं। वे इन दिनों यंग लुक के लिए लगातार पसीना बहा रहे हैं। पिछली बार उन्होंने सिंगर थूपेन के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे उनके साथ सिंगिंग भी करते नजर आए थे।



















