Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

संगठन की मज़बूती के लिए सबसे महत्वपूर्ण मूलमंत्र “मेरा बूथ सबसे मजबूत” इस दिशा पर कार्य करना है: चेयरपर्सन श्रीमती निर्मला बैरागी

0
213

संगठन की मज़बूती के लिए सबसे महत्वपूर्ण मूलमंत्र “मेरा बूथ सबसे मजबूत” इस दिशा पर कार्य करना है: चेयरपर्सन श्रीमती निर्मला बैरागी

पंचकुला 06 सितंबर: संगठनात्मक दृष्टि से पार्टी को बूथ स्तर तक और ज़्यादा मजबूती प्रदान करने के लिए एचबीसीकेएन चेयरपर्सन श्रीमती निर्मल बैरागी एवं प्रदेश मीडिया प्रमुख व जिला प्रभारी डॉ संजय शर्मा ने पंचकुला में बैठकों का दौर शुरू किया।प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार वह अपने दो दिवसीय प्रवास पर जिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे।ज़िला की क्रमानुसार बैठकों में पंचकूला के ज़िला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, मोर्चों के पदाधिकारी, प्रभारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठके होंगी।जिला अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई पहली बैठक में पंचकूला के सभी आठ मंडलों की कार्यसमिति के सदस्य शामिल हुए। दूसरी बैठकें कालका मैं शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ हुई।

चेयरपर्सन श्रीमती निर्मला बैरागी ने कार्यकर्ताओं से साथ परिचय के बाद बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता हमेशा अपनी पूरी लगन से पद की जिम्मेदारी निभाता है।
उन्होंने कहा संगठन की मज़बूती के लिए सबसे महत्वपूर्ण मूलमंत्र “मेरा बूथ सबसे मजबूत” इस दिशा पर कार्य करना है।पार्टी की संरचना में मतदान केंद्र यानी की बूथ ही प्रथम और सबसे महत्वपूर्ण इकाई होती है। बूथ अध्यक्ष, पालक और बी.एल.ए.2 ऐसे पदाधिकारी हैं, जिनके बलबूते ही मतदान केंद्र मजबूत हो सकता है। इन तीनों महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को त्रिदेव की संज्ञा पार्टी ने दी है। जब बूथ मजबूत होगा तो स्वयं ही पार्टी मजबूत होगी। 4 से 5 बूथों पर एक शक्ति केंद्र प्रमुख होता है जो इन बूथ गया है जो सभी बूथों को सक्रिय रखता है।श्रीमती बैरागी ने शक्ति केंद्र प्रमुखों से कहा की जहां जहां बूथों कमेटियां गठित नही हुई वहाँ जल्द कमेटियां गठित कर उन्हें सुदृढ़ और सक्रिय करें।

प्रदेश मीडिया प्रमुख व जिला प्रभारी डॉ संजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश भाजपा द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को एवं आगामी आने वाले दिनों के कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक बताया। उनके द्वारा बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों से मंडलों में आने वाले सभी बूथों की श्रेणी के हिसाब से जानकारी ली गई। डॉक्टर संजय ने कहा की कार्यकर्ता ज़िला में हुए विकास कार्यों की जानकारी तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को हर बूथ के हर घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा के कार्यकर्ता यह भी सुनिश्चित करें कि बूथ पर रहने वाला कोई भी व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित ना रह जाए।डॉक्टर संजय ने कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना को लेकर पार्टी द्वार तैयार किए गए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के बारे में भी जानकारी ली।