श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर, सैक्टर 29-ए की ओर से दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव 14 एवं 15 फरवरी को मनाया जाएगा जिसमें पहले दिन जंगम (मुकेश एवं पार्टी, जीरकपुर) सायं 06 से रात्रि 9 बजे तक अपने अनूठे अंदाज में शिव स्तुति प्रस्तुत करेंगे तथा रात्रि 9.15 बजे आरती एवं भण्डारा बरताया जाएगा। दूसरे दिन रविवार, 15 फरवरी को पंकज शर्मा एवं पार्टी द्वारा प्रातः 10.00 से दोपहर 01.00 बजे तक कीर्तन किया जाएगा तथा भण्डारा दोपहर 1.30 बजे से होगाप्रातः 10.00 से दोपहर 01.00 बजे तक होगा। ये जानकारी श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा मण्डल के पदाधिकारियों ने दी।




















