Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

श्रद्धा के सुरों में डूबा पंचकूला: श्री साईं श्रद्धा भजन संध्या ने रचा भक्ति और भावनाओं का अनुपम संगम

0
101

श्रद्धा के सुरों में डूबा पंचकूला: श्री साईं श्रद्धा भजन संध्या ने रचा भक्ति और भावनाओं का अनुपम संगम

• सभागार में गूंजे साईं नाम के मधुर भजन, सैकड़ों श्रद्धालु हुए भाव विभोर

• शिर्डी वाले साईं बाबा..; मैं नची बाबा तेरा नां लैके.. जैसे सुंदर भजनों से श्रोता हुए भाव विभोर

पंचकूला 31 जनवरी 2026: पंचकूला उस समय श्रद्धा, भक्ति और साईं नाम के मधुर सुरों से सराबोर हो उठा, जब इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, सेक्टर-5 में श्री साईं सेवा संगठन, मनीमाजरा द्वारा “श्री साईं श्रद्धा भजन संध्या” का आयोजन किया गया। इस संध्या ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया और वातावरण को भक्तिरस में डुबो दिया।

अन्जू चंदर, प्रधान, नगर निगम, खरड़ ने आयोजन में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान उनके साथ कार्यक्रम के आयोजक हरप्रीत कोरा और सुरेंद्र गुप्ता भी उपस्थित थे। जिन्होंने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत साईं बाबा की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार के बीच जैसे ही भक्ति संध्या की शुरुआत हुई, पूरा सभागार श्रद्धा के रंगों में रंग गया। प्रमुख भजन गायक मोहित गुप्ता ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं के हृदय जीत लिए।

भजन गायक मोहित गुप्ता ने भजनों की श्रृंखला का आरंभ “जय गणेश जय महादेव” से किया। जिसके बाद उन्होंने “शिर्डी वाले साईं बाबा”, “भर दो झोली मेरी साईं बाबा”, “साँसों की माला पे सिमरूं मैं साईं राम”, “साईंनाथ तेरे हज़ारों हाथ”, “चरणों में अपने रहने दे मुझको”, “मैं नची बाबा तेरा नां लैके”, “चलो बुलावा आया है” और “अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो” जैसे लोकप्रिय भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कई भजनों पर श्रोता झूमते और साईं नाम का जाप करते नजर आए।

इस सफल आयोजन में हरप्रीत कोरा और सुरेंद्र गुप्ता का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा से लेकर व्यवस्थाओं तक हर पहलू को समर्पण भाव से संभाला। आयोजकों ने बताया कि इस भजन संध्या का उद्देश्य केवल संगीतमय भक्ति नहीं, बल्कि समाज में सेवा, करुणा, सकारात्मकता और आपसी सौहार्द का संदेश फैलाना है।

मंच संचालन शंकर अनुरागी व शैली तनेजा ने किया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और प्रभाव दोनों बढ़े।

कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर साईं बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।